टेक एंड गैजेट्स

AC से निकलने वाले पानी को इन्वर्टर बैटरी इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? 90% लोग नहीं जानते

गर्मी के दिनों में एयर कंडीशनर के बिना रह पाना मुश्किल होता है। जब हम एसी चलाते हैं तो इससे लगातार पानी निकलता रहता है। AC से निकलने वाले पानी का लोग अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करते है। कई लोग इसे इन्वर्टर की बैटरी भी डालते हैं। कहीं आप भी तो यह गलती नहीं कर रहे हैं?

Image

एसी से निकलने वाले पानी को लोग अलग-अलग कामों में इस्तेमाल करते हैं।

Ac water in battery: एयर कंडीशनर और इन्वर्टर ये दोनों ऐसी चीज हैं जो आज के समय में अधिकांश घरों की बेसिक नीड बन चुकी हैं। अगर आप अपने घर में एसी और इन्वर्टर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल जब एसी चलती है तो उससे पानी निकलता है। AC के इस पानी का इस्तेमाल लोग अलग-अलग तरह से करते हैं। कुछ लोग AC के पानी को इन्वर्टर की बैटरी में भी यूज करते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि AC का पानी बैटरी में फिल करना फायदेमंद है या फिर नुकसानदायक? आइए आपको बताते हैं।

सबसे पहले आपको यह बता दें कि घर में इस्तेमाल होने वाले इन्वर्टर की बैटरी में कभी भी नॉर्मल पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बैटरी में हमेशा डिस्टिल्ड वॉटल ही डाला जाता है। अगर आपको नहीं मालूम की डिस्टिल्ड वॉटर क्या होता है तो बता दें कि यह एक ऐसा पानी होता है जिसमें किसी भी तरह की अशुद्धि, मिनरल या फिर आयन नहीं होते हैं। इस पानी के इस्तेमाल से बैटरी लंबे समय तक अच्छे से काम करती है और आपको इससे आपको अधिक बैकअप मिलता है।

AC के पानी में होती है गंदगी

AC से निकलने वाला पानी हवा में मौजूद नमी से बनता है। यह पानी भले ही देखने में एकदम साफ नजर आता है लेकिन इसमें कई तरह की गंदगी होती है। इस पानी में मिट्टी के महीने बारीक कण होते हैं। इसमें बैक्टीरिया और दूसरी सूक्ष्म अशुद्धियां होती हैं। यह पानी डिस्टिल्ड वॉटर जैसा शुद्ध नहीं होता है इसलिए इसे कभी भी इन्वर्टर की बैटरी में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

महंगी पड़ सकती है ये गलती

अगर आप लगातार एसी का पानी इन्वर्टर की बैटरी में डालते हैं को इससे बैटरी की कैपेसिटी प्रभावित हो सकती है और बैकअप भी कम मिलेगा। पानी में मौजूद मिनरल्स बैटरी की प्लेट्स पर जमा हो सकते हैं और इससे बैटरी की वर्किंग क्षमता पर भी असर पड़ेगा और धीरे-धीरे बैटरी की परफॉर्मेंस डाउन हो सकती है। AC का पानी इन्वर्टर बैटरी के लिए एक साइलेंट किलर साबित होता है। आपकी इस गलती की वजह से आपका इनवर्टर जल्द खराब हो सकता है और आपको महंगी बैटरी खरीदनी पड़ सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article