टेक एंड गैजेट्स

2 अप्रैल से बंद हो जाएगा Google का यह पॉपुलर ऐप, 50 करोड़ से ज्यादा बार हो जा चुका है डाउनलोड

Google Podcasts App Will Be Stopped: यानी 2 अप्रैल के बाद यूजर्स अपने कंटेंट को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। यदि आपने भी Google Podcasts का सब्सक्रिप्शन लिया है तो आपको YouTube Music सब्सक्रिप्शन पर मूव कर दिया जाएगा।

Image

Google Podcasts

Photo : Times Now Digital

Google Podcasts App Will Be Stopped: गूगल ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी पॉपुलर सर्विस गूगल पॉडकास्ट को बंद करने की घोषणा कर दी है। गूगल के पॉडकास्ट ऐप को 2 अप्रैल को बंद कर दिया जाएगा। बता दें इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 500 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

बंद हो रहा गूगल पॉडकास्ट ऐप

यूजर्स को उनके सब्सक्रिप्शन को एक्सपोर्ट करने के लिए कंपनी द्वारा ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। पॉडकास्ट सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को YouTube म्यूजिक पर स्विच करने के लिए कहा गया है। हालांकि, गूगल पॉडकास्ट ऐप अभी भी ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर है, और वर्तमान यूजर्स 2 अप्रैल से पहले नए ऐप पर स्विच कर सकते हैं।

यानी 2 अप्रैल के बाद यूजर्स अपने कंटेंट को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। यदि आपने भी Google Podcasts का सब्सक्रिप्शन लिया है तो आपको YouTube Music सब्सक्रिप्शन पर मूव कर दिया जाएगा।

गूगल पॉडकास्ट से यूट्यूब म्यूजिक पर ऐसे करें डाटा ट्रांसफर

सबसे पहले अपने गूगल पॉडकास्ट एप को ओपन करें।

अब मेन्यू में जाकर एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन वाले ऑप्शन पर टैप करें।

यहां आपको एक्सपोर्ट टू यूट्यूब म्यूजिक (Export To Youtube Music) का ऑप्शन मिलेगा।

यहां से आपको एक्सपोर्ट ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

इसके बाद कंटीन्यू के ऑप्शन पर टैप करें।

प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका सब्सक्रिप्शन यूट्यूब म्यूजिक एप पर ट्रांसफर हो जाएगा।

गूगल की यह सुविधा भी हुई बंद

बता दें कि इससे पहले गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में Gmail की बेसिक HTML व्यू सुविधा को भी बंद कर दिया है। इस फीचर को लॉन्चिंग के 10 साल बाद बंद किया गया था। अब कंपनी अपने पॉडकास्ट यूजर्स को यूट्यूब म्यूजिक पर स्विच कर रही है। गूगल ने हाल ही में इसमें पॉडकास्ट के RSS फीड भी शामिल किया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article