टेक एंड गैजेट्स

Google ने जारी किया Pixel Drop अपडेट, स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेंगे भर-भर के फीचर्स

पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स पिक्सल ड्रॉप की मदद से किसी भी फोटो को रिमिक्स कर पाएंगे। अगर आप बदली हुई फोटो को किसी दूसरे स्मार्टफोन यूजर्स को भेजेंगे तो वह उसे देख भी पाएगा।

Image

गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया धांसू अपडेट।(फोटो क्रेडिट-Digit)

टेक जायंट गूगल की तरफ से स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नवंबर 2025 के लिए Pixel Drop अपडेट जारी किया गया है। गूगल ने अपने पिक्सल ड्रॉप फीचर्स में कई सारे स्मार्ट फीचर्स को शामिल किया है जो स्मार्टफोन यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाले हैं। Pixel Drop में गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Remix फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को बड़ी सहूलियत देने वाला है। इस फीचर की मदद से आप गूगल मैसेज ऐप (Google Messages App) में फोटो को डिफरेंट स्टाइल में बदल सकेंगे।

Google का Pixel Drop फीचर Nano Banana इमेज एडिटिंग टूल पर बेस्ड है। इसकी मदद से आप किसी भी फोटो को अलग-अलग स्टाइल जैसे 3D एनिमेशन, एनिमे या स्केच इफेक्ट में जनरेट कर पाएंगे। पिक्सल स्मार्टफोन यूजर्स पिक्सल ड्रॉप की मदद से किसी भी फोटो को रिमिक्स कर पाएंगे। अगर आप बदली हुई फोटो को किसी दूसरे स्मार्टफोन यूजर्स को भेजेंगे तो वह उसे देख भी पाएगा।

समरी फॉर्म में दिखेंगे लंबी चैट्स

अगर मैसेज करने वाले दोनों ही यूजर्स गूगल मैसेज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में दोनों ही व्यक्ति एक दूसरे की फोटो को बार-बार रिमिक्स कर पाएंगे। इसके अलावा इस पिक्सल ड्रॉप फीचर में कंपनी ने एआई पॉवर्ड नोटिफिकेशन समरी का फीचर भी जोड़ा है जो लंबे ग्रुप चैट या फिर मैसेज थ्रेड्स को समरी फॉर्म में दिखाएगी। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स को मैसेज पढ़ने के लिए स्क्रीन को स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

पिक्सल यूजर्स को मिलेंगे धांसू फीचर्स

गूगल दिसंबर 2025 के लिए एक नया अपडेट भी लाने की प्लानिंग कर रहा है। इस अपडेट में एक कमाल का फीचर मिल सकता है। बताया जा रहा है कि आने वाले अपडेट के बाद पिक्सल फोन में आने वाले मैसेज में से कम जरूरी मैसेज के नोटिफिकेशन को खुद से साइलेंट कर देगा। इसका फायदा यह होगा कि नोटिफिकेशन आने पर यूजर्स का बार-बार ध्यान नहीं भटेगा। इसके अलावा Pixel 6 या फिर उसके बाद के वेरिएंट पर अब एक Scam Detection का फीचर भी मिलेगा। ऐसे में फोन पर संदिग्ध मैसेज आने पर ‘Likely Scam’ का अलर्ट मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article