टेक एंड गैजेट्स

Android यूजर्स के लिए आया कमाल का अपडेट, अब आपके फोन पर भी चलेगा ‘Comet’ AI ब्राउजर

हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिससे पता चला है कि Perplexity ने कुछ सेलेक्टेड एंड्रॉयड यूजर्स को शुरुआती टेस्टिंग के लिए Comet AI Browser का इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

Image

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा एआई ब्राउजर का एक्सपीरियंस।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप अपने डेली रूटीन वर्क में एआई टूल्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए दिग्गज कंपनी Perplexity ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अब अपने AI ब्राउजर Comet को एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी पेश करने जा रही है। अभी तक Comet ब्राउजर सिर्फ Windows और Mac यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था। विंडोज और मैक यूजर्स के लिए यह इनवाइड बेस्ड एक्सेस पर उपलब्ध था।

हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिससे पता चला है कि Perplexity ने कुछ सेलेक्टेड एंड्रॉयड यूजर्स को शुरुआती टेस्टिंग के लिए Comet AI Browser का इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। अगर आप अपने एंड्रॉयड फोन में इस एआई ब्राउजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप कॉमेट की वेबसाइट या फिर गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इसके लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

CEO ने X पर पोस्ट करके दी जानकारी

आपको बता दें कि कंपनी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने अपने X हैंडल से पोस्ट करके बताया कि ‘Comet Android वर्जन के लिए शुरुआती इनवाइट भेजने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि अगर आप इसका एक्सेस पाना चाहते हैं तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अपने डेली रूटीन वर्क के दौरान Perplexity के एंड्रॉयड ऐप को कितना इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं यह भी चेक किया जाएगा कि आपका Perplexity अकाउंट प्रो या फिर मैक्स है या नहीं।

Comet Browser की खासियत

अगर आप Comet Browser को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसकी खासियत के बारे में बता देते हैं। यह एआई ब्राउजर यूजर्स को इस्तेमाल करने के दौरान पुराने Google Chrome या फिर Mozilla Firefox जैसे टैब इंटरफेस की बजाय एक जनरेटिव एआई अनुभव देता है। इसकी एक बड़ी खास बात यह है कि इसमें यूजर्स जिस वेब पेज को देख रहे होते हैं उससे डायरेक्ट सवाल पूछ सकते हैं। इससे किसी भी क्वेरी के बारे में जानना बेहद आसान हो जाता है। हाल ही में इस ब्राउजर को लेकर Perplexity ने कह था कि Comet Assistant को पूरी तरह से रीइमैजिन किया गया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article