अगर आप एप्पल का iPhone 17 Pro खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। फेस्टिव सीजन में इस समय इस आईफोन पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अगर आप मल्टी टास्किंग करते हैं या फिर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हैं तो iPhone 17 Pro आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको शानदर ट्रिपल कैमरा और एप्पल का पावरफुल चिपसेट मिलने वाला है।
Croma अपने करोड़ों ग्राहकों को इस समय फेस्टिव सीजन में iPhone 17 Pro को बेहद अफोर्डेबल प्राइस में खरीदने का मौका दे रहा है। कंपनी फ्लैट डिस्काउंट तो ऑफर कर ही रही है लेकिन इसके साथ ही बैंक ऑफर का फायदा मिलने पर इसकी कीमत और कम हो सकती है। आइए जानते हैं फोन की नई कीमत, बैंक डिस्काउंट और इसके खास फीचर्स के बारे में।
iPhone 17 Pro की नई कीमत
Apple iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज मॉडल को क्रोमा पर ₹1,26,990 में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सितंबर 2025 में ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस हिसाब से फोन की मौजूदा लिस्टेड कीमत लॉन्च प्राइस से ₹7,910 कम है।
इसके अलावा, IDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 तक की छूट मिल सकती है। अगर यह ऑफर लागू होता है, तो फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹1,21,990 रह जाएगी। इस तरह लॉन्च कीमत के मुकाबले कुल बचत ₹12,910 हो सकती है, मतलब आप इस फोन में अभी करीब-करीब 13000 रुपये की सीधी बचत कर सकते हैं।
iPhone 17 Pro के फीचर्स
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2622 × 1206 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव स्मूद रहता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 Pro चिपसेट दिया गया है। यह फोन iOS 26 पर काम करता है। साथ ही, धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 रेटिंग भी मिली है।
48MP के तीन कैमरों का सेटअप
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस आईफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं। इसका कैमरा सेटअप अलग-अलग तरह की तस्वीरें लेने में मदद करता है। अगर आप कंटेंट क्रिएटर है तो आपके लिए यह स्मार्टफोन काफी मददगार साबित होने वाला है। आइए आपको इसके कैमरा सेंसर के बारे में बताते हैं।
- मेन कैमरा: 48 मेगापिक्सल Fusion कैमरा, f/1.78 अपर्चर के साथ।
- अल्ट्रा-वाइड कैमरा: 48 मेगापिक्सल Fusion कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ।
- टेलीफोटो कैमरा: 48 मेगापिक्सल Fusion कैमरा, f/2.8 अपर्चर के साथ।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.9 है।
कनेक्टिविटी के लिए मिलते हैं कई विकल्प
एप्पल ने iPhone 17 Pro यूजर्स को कनेक्टिविटी के भरपूर ऑप्शन्स दिए हैं। इसें आपको USB Type-C पोर्ट के साथ USB 3 सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और eSIM का सपोर्ट भी दिया गया है।
क्या iPhone 17 Pro खरीदना फायदे का सौदा है?
अगर आप प्रीमियम आईफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट करीब ₹1.22 लाख है, तो यह ऑफर आपके लिए उपयोगी हो सकता है। फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन, A19 Pro प्रोसेसर और तीन 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे मिलते हैं। लेकिन खरीदने से पहले क्रोमा पर मौजूदा कीमत और बैंक ऑफर को जरूर कंफर्म करलें, क्योंकि ऑफर की उपलब्धता और शर्तें बदल सकती हैं।
