बिजनेस

Reliance के शेयरहोल्डर्स की मौज! JIO IPO में अलॉटमेंट पक्का? 2,23,41,376 शेयर रिजर्व

अगर पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर हैं और जियो आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए फायदे की खबर है। क्योंकि, जियो आईपीओ में रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के लिए 2,23,41,376 शेयर रिजर्व रखे गए हैं।

Image

रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के लिए कोटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं, तो Jio Platforms के IPO में आपके लिए अलॉटमेंट के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि, जियो के इस मेगा IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए शेयर रिजर्व रखे गए हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर शेयरधारक को जियो के शेयर मिल ही जाएंगे।

कब से मिलेगा निवेश का मौका?

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी ने प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट के 12 शेयरों के लिए ₹13,428 लगाने होंगे।

RIL शेयर होल्डर्स के लिए कितने शेयर रिजर्व?

जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने IPO में रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए ₹2,500 करोड़ तक का रिजर्वेशन रखा है। ₹1,119 प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर यह रकम 2,23,41,376 शेयरों के बराबर बैठती है। यह एक अलग कैटेगरी है। यानी पात्र शेयरधारक इस रिजर्वेशन के तहत आवेदन कर सकते हैं।

किसे मिलेगा शेयरहोल्डर कोटे का फायदा?

इस कोटे का लाभ लेने के लिए सबसे अहम शर्त यह है कि निवेशक 14 अक्टूबर, 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज का पात्र पब्लिक इक्विटी शेयरधारक रहा हो। यही तारीख Red Herring Prospectus (RHP) दाखिल करने की तारीख है। इसका मतलब है कि 14 अक्टूबर के बाद रिलायंस का शेयर खरीदकर जियो IPO के शेयरहोल्डर कोटे की पात्रता हासिल नहीं की जा सकती। RHP में पात्रता के लिए कोई अलग न्यूनतम शेयरहोल्डिंग तय नहीं बताई गई है। पात्र निवेशक शेयरहोल्डर कैटेगरी में अधिकतम ₹2 लाख की बोली लगा सकते हैं।

क्या शेयरहोल्डर और रिटेल कैटेगरी से आवेदन कर सकते हैं?

हां, पात्र रिलायंस शेयरधारक शेयरहोल्डर रिजर्वेशन के साथ रिटेल या अन्य पात्र कैटेगरी में भी आवेदन कर सकते हैं। RHP के मुताबिक, अलग-अलग पात्र कैटेगरी में दिए गए आवेदन अपने आप एक ही कैटेगरी के डुप्लीकेट आवेदन नहीं माने जाते। हालांकि, हर कैटेगरी के नियम और आवेदन की सीमाएं लागू होंगी।

क्या अलग कोटे में आवेदन करने से अलॉटमेंट पक्का हो जाएगा?

नहीं। शेयरहोल्डर कोटे का फायदा अलग रिजर्वेशन पूल में आवेदन करने का मौका है, निश्चित अलॉटमेंट नहीं। अगर शेयरहोल्डर कैटेगरी में मांग उपलब्ध शेयरों से कम या बराबर रहती है, तो पात्र आवेदकों को उनकी मांग के मुताबिक शेयर मिल सकते हैं। लेकिन अगर आवेदन ज्यादा आते हैं, तो आवंटन लागू नियमों के अनुसार आनुपातिक आधार पर किया जा सकता है। लेकिन, दो कैटेगरी से आवेदन करने पर चांस बढ़ जाएंगे।

रिलायंस के कर्मचारियों को अलग डिस्काउंट

रिलायंस इंडस्ट्रीज के हजारों कर्मचारियों को Jio IPO में अलग से डिस्काउंट दिया जाएगा। RHP में दी गई जानकारी के मुताबिक पात्र कर्मचारियों को 54 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article