देश

'देश अब नक्सल मुक्त हो चुका है', अमित शाह बोले-दशकों तक दिया दर्द, फिर हंसता-खेलता बस्तर बनाएंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की और गरीबों का नुकसान किया। हम नक्सलियों की हर निशानी मिटा देंगे। शाह ने कहा कि सरकार नक्सलवाद छोड़ चुके लोगों के साथ है और उनकी मदद करने के लिए तैयार है।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि देश अब नक्सल समस्या से मुक्त हो गया है। इस समस्या ने पांच दशकों तक पीड़ा दी जिसे हम भूल नहीं सकते। गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों ने निर्दोष लोगों की हत्या की और गरीबों का नुकसान किया। हम नक्सलियों की हर निशानी मिटा देंगे। शाह ने कहा कि सरकार नक्सलवाद छोड़ चुके लोगों के साथ है और उनकी मदद करने के लिए तैयार है। सरकार एक बार फिर बस्तर को हंसत-खेलता बनाएगी।

नक्सलवाद से गरीब आदिवासी हुए प्रभावित-शाह

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित लोगों और अन्य दिव्यांगजनों से सेवा संकल्प अभियान के तहत बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, '5 से 7 अक्टूबर के बीच जगदलपुर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इससे 3,600 से अधिक दिव्यांगजनों को लाभ मिला। अकेले बस्तर में 1,570 से अधिक लाभार्थी थे। यह संख्या बस्तर के दर्द को दर्शाती है। पांच दशकों तक फैले नक्सलवाद ने बस्तर के गरीब आदिवासियों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। यह आंकड़ा पूरी दुनिया के सामने उनकी पीड़ा को उजागर करता है।'

'आदिवासियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे'

छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित लोगों और अन्य दिव्यांगजनों से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में ऐसे सेवा संकल्प अभियान चलाए जा रहे हैं। मुझे खुशी है कि इसके तहत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के कारण दिव्यांग हुए आदिवासियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जा रहे हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article