टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Sale 2026: स्टूडेंट के लिए 15,000 के बजट में दमदार लैपटॉप, यहां देखें 5 बेस्ट डील्स

बाजार में हर एक ब्रैंड के पास कई तरह के लैपटॉप मौजूद हैं। लेकिन, लो बजट में एक बढ़िया लैपटॉप मिलना काफी मुश्किल काम है। आज हम आपको 5 ऐसे लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्टूडेंट के लिए परफेक्ट हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन लैपटॉप की कीमत प्रीमियम स्मार्टफोन्स से भी कम है।

Image

फ्लिपकार्ट स्टूडेंट के लिए बेहतरी लैपटॉप डील्स लेकर आया है।

स्टूडेंट्स के लिए लैपटॉप पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, प्रोजेक्ट बनाने और इंटरनेट पर रिसर्च करने का एक जरूरी डिवाइस बन गया है। लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो अपने लिए सही लैपटॉप चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में Flipkart Big Billion Days Sale 2026 में मिलने वाले कुछ बजट लैपटॉप पर नजर डाल सकते हैं।

इस लिस्ट में Chromebook से लेकर Windows और Android आधारित डिवाइस तक शामिल हैं। इनकी कीमत करीब ₹15,000 से शुरू होकर ₹30,000 तक जाती है। कुछ मॉडल पर बैंक कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। आइए, इन पांच लैपटॉप के फीचर्स और ऑफर के बारे में जानते हैं।

Lenovo 100e Chromebook Gen 4

अगर आप कम कीमत में ऑनलाइन क्लास, नोट्स बनाने और वेब ब्राउजिंग के लिए एक बढ़िया लैपटॉप चाहते हैं तो Lenovo 100e Chromebook Gen 4 को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। जिस प्राइस सेगमेंट में यह लैपटॉप आता है उसमें आपको काफी कुछ ऑफर किया जाता है।

  • कीमत: ₹14,990
  • प्रोसेसर: MediaTek Kompanio 520
  • रैम और स्टोरेज: 4GB RAM और 32GB eMMC
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: ChromeOS
  • डिस्प्ले: 11.6 इंच
  • बैंक ऑफर: Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से ₹2,175 की छूट मिलने पर प्रभावी कीमत ₹12,815 हो सकती है।

कम बजट वाले स्टूडेंट्स के लिए यह मॉडल ऑनलाइन पढ़ाई और रोजमर्रा के हल्के कामों में उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इसकी 32GB स्टोरेज को देखते हुए खरीदने से पहले अपनी जरूरतों का ध्यान रखें।

ASUS Chromebook CX14

ASUS की तरफ से आने वाला Chromebook CX14 उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है जिन्हें पढ़ाई के साथ इंटरनेट ब्राउजिंग और ऑनलाइन असाइनमेंट जैसे काम करने हैं। इसमें 14 इंच की स्क्रीन दी गई है।

  • कीमत: ₹20,990
  • प्रोसेसर: Intel Celeron Dual Core N50
  • रैम और स्टोरेज: 4GB RAM और 64GB eMMC
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: ChromeOS
  • डिस्प्ले: 14 इंच
  • बैंक ऑफर: Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से ₹2,475 की छूट के बाद प्रभावी कीमत ₹18,515 हो सकती है।

इसका बड़ा डिस्प्ले ऑनलाइन लेक्चर देखने और डॉक्यूमेंट पढ़ने में मदद कर सकता है। ChromeOS होने के कारण यह उन स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जिनका ज्यादातर काम ब्राउजर और वेब ऐप्स पर होता है।

Acer Aspire 3 Intel Celeron Dual Core

अगर आप ChromeOS की जगह Windows लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो Acer Aspire 3 को अपनी लिस्ट में रख सकते हैं। इसमें Windows 11 Home दिया गया है, जो कई सामान्य स्टडी और ऑफिस टास्क के लिए उपयोगी है।

  • कीमत: ₹29,990
  • प्रोसेसर: Intel Celeron Dual Core
  • रैम और स्टोरेज: 8GB RAM और 512GB SSD
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Windows 11 Home
  • डिस्प्ले: 11.6 इंच
  • बैंक ऑफर: Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से ₹2,925 की छूट मिलने पर कीमत ₹27,065 हो सकती है।

इस मॉडल की खास बात इसकी 512GB SSD स्टोरेज है। इसमें फाइलों और स्टडी मटेरियल को रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है। हालांकि, खरीदने से पहले प्रोसेसर के सटीक मॉडल और डिस्प्ले साइज की लिस्टिंग में पुष्टि जरूर करें।

Primebook 2 Max (2026)

Primebook 2 Max (2026) उन यूजर्स के लिए एक अलग ऑप्शन है, जो बड़ी स्क्रीन और Android बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला लैपटॉप चाहते हैं। इसमें बिल्ट-इन AI फीचर्स का भी सपोर्ट मिल जाता है जो आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क में काफी बड़ी मदद करने वाला है।

  • कीमत: ₹29,990
  • प्रोसेसर: MediaTek Helio G99
  • रैम और स्टोरेज: 8GB RAM और 256GB स्टोरेज
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 15
  • डिस्प्ले: 15.6 इंच
  • बैंक ऑफर: ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से ₹1,750 की छूट के बाद कीमत ₹28,240 हो सकती है।

इसकी बड़ी स्क्रीन ऑनलाइन क्लास, वीडियो देखने और एक साथ कई कंटेंट विंडो पर काम करने में सुविधाजनक हो सकती है। लेकिन खरीदने से पहले यह देख लें कि आपके जरूरी ऐप्स और पढ़ाई से जुड़े सॉफ्टवेयर इसके ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं या नहीं।

HP G-Series MediaTek MT8183

HP G-Series में MediaTek MT8183 चिपसेट दिया गया है। यह ChromeOS पर काम करता है और इसमें 11.6 इंच की स्क्रीन मिलती है। अगर आप कॉम्पैक्ट लैपटॉप चाहते हैं तो इसकी तरफ भी जा सकते हैं। डे-टू-डे वर्क में यह आपको अच्छी परफॉर्मेंस देने वाला है।

  • कीमत: ₹22,690
  • प्रोसेसर: MediaTek MT8183
  • रैम और स्टोरेज: 4GB RAM और 32GB eMMC
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: ChromeOS
  • डिस्प्ले: 11.6 इंच
  • बैंक ऑफर: ICICI Bank कार्ड से ₹1,250 की छूट मिलने पर प्रभावी कीमत ₹21,440 हो सकती है।

यह मॉडल ऑनलाइन पढ़ाई, वेब ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट से जुड़े हल्के कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इसकी सीमित स्टोरेज को देखते हुए बड़े सॉफ्टवेयर या बहुत सारी फाइलें रखने वालों को दूसरे विकल्प भी देखने चाहिए।

स्टूडेंट्स के लिए कौन-सा लैपटॉप बेहतर रहेगा?

लैपटॉप खरीदते समय सिर्फ कीमत पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि लैपटॉप कई सालों तक अच्छे से वर्क करता रहे इसके लिए आपको कीमत के साथ साथ कुछ फीचर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • कम बजट के लिए: Lenovo 100e Chromebook Gen 4 एक विकल्प हो सकता है।
  • बड़ी स्क्रीन वाले Chromebook के लिए: ASUS Chromebook CX14 पर विचार कर सकते हैं।
  • Windows इस्तेमाल करने वालों के लिए: Acer Aspire 3 को देख सकते हैं।
  • बड़ी स्क्रीन और Android सिस्टम के लिए: Primebook 2 Max एक विकल्प है।
  • सामान्य ऑनलाइन पढ़ाई के लिए: HP G-Series पर विचार किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत में यह भी पढ़ें- iPhone 17 Pro की फेस्टिव सेल में कीमत हुई धड़ाम, यहां मिल रहा है सबसे सस्ते में खरीदने का मौका
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article