टेक एंड गैजेट्स

BSNL ने 202 रुपये के प्लान से Jio-Airtel-Vi की बढ़ाई टेंशन, लंबी वैलिडिटी के साथ इंश्योरेंस का मिलेगा फायदा

अगर आप निजी कंपनियों के महंगे मंथली रिचार्ज प्लान से बचना चाहते हैं तो BSNL का यह नया प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है। आपको बता दें कि सरकारी कंपनी का नया प्लान सिर्फ 202 रुपये में आता है। इस प्लान के साथ एक्सीडेंटल और साइबर इंश्योरेंस कवर का भी फायदा मिलता है।

Image

कंपनी के सस्ते प्लान में आपको कई सारे फायदे मिल जाते हैं।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए अपने फैंस के बी में पॉपुलर है। निजी कंपनियों की तुलना में BSNL के रिचार्ज प्लान्स काफी ज्यादा अफोर्डेबल हैं। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो BSNL ने एक बार फिर से बड़ा धमाका कर दिया है जिसने Jio, Airtel और Vi की टेंशन बढ़ा दी है। सरकारी कंपनी एक ऐसा रिचार्ज प्लान लेकर आई जिसमें एक महीने से ज्यादा दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है।

अगर आप निजी कंपनियों के महंगे मंथली रिचार्ज प्लान से बचना चाहते हैं तो BSNL का यह नया प्लान आपको बड़ी राहत देने वाला है। आपको बता दें कि सरकारी कंपनी का नया प्लान सिर्फ 202 रुपये में आता है। इस प्लान के साथ प्लान के साथ एक्सीडेंटल और साइबर इंश्योरेंस कवर का भी जिक्र किया गया है। आइए आपको इस नए रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं।

BSNL अपने करोड़ों फैंस के लिए 202 रुपये का बेहद अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान लेकर आया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें आपको 30 दिनों से ज्यादा दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। आपको इसमें 32 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है।

सरकारी कंपनी के इस प्लान में मोबाइल यूजर्स को कॉलिंग के लिए कुल 300 मिनट दिए जाते हैं। इसके साथ ही आपको पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलता है। इसके अलावा पूरी वैलिडिटी के लिए प्लान में आपको 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। अगर आपको ज्यादा कॉलिंग या फिर ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो बीएसएनएल का यह प्लान आपको बड़ी राहत दे सकता है।

वहीं, अगर आपको ज्यादा इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहिए, तो BSNL के पास ₹247 वाला रिचार्ज भी एक विकल्प है। आइए जानते हैं कि इन दोनों प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं और आपके लिए कौन-सा रिचार्ज बेहतर हो सकता है।

202 रुपये प्लान के फायदे

  • कीमत: ₹202
  • वैलिडिटी: 32 दिन
  • इंटरनेट डेटा: पूरी वैलिडिटी के लिए कुल 5GB डेटा
  • कॉलिंग: कुल 300 मिनट
  • SMS: कुल 100 SMS
  • डेटा लिमिट खत्म होने के बाद: इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है।

प्लान में इंश्योरेंस कवर भी

BSNL के इस रिचार्ज के साथ इंश्योरेंस कवर मिलने की जानकारी भी दी गई है। बताए गए फायदों में ₹1 लाख का एक्सीडेंटल डेथ कवर और ₹10,000 का साइबर इंश्योरेंस कवर शामिल है। हालांकि, इंश्योरेंस का फायदा किन ग्राहकों को मिलेगा, इसके लिए क्या शर्तें हैं और क्लेम करने की प्रक्रिया क्या है, इसकी जानकारी रिचार्ज कराने से पहले जरूर जांच लें। इसके लिए BSNL की आधिकारिक वेबसाइट या सेल्फ-केयर ऐप पर उपलब्ध नियमों को देखना बेहतर रहेगा।

BSNL ₹247 Recharge Plan में क्या मिलता है?

  • कीमत: ₹247
  • वैलिडिटी: 30 दिन
  • इंटरनेट डेटा: कुल 50GB हाई-स्पीड डेटा
  • कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
  • SMS: प्रतिदिन 100 SMS
  • एक्स्ट्रा फायदा: ₹10 का टॉक वैल्यू

इस प्लान में मिलने वाला 50GB डेटा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो इंटरनेट पर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या नियमित रूप से ऑनलाइन काम करते हैं। अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के कारण ज्यादा फोन कॉल करने वालों को भी इससे फायदा मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article