टेक एंड गैजेट्स

Kitty O'Neil थीं विश्व की सबसे 'Fastest Woman', धरती से आसमां तक कर के दिखाती थीं स्टंट्स, डूडल बना Google ने किया याद

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 24, 2023, 09:35 AM IST

​Google Doodle on Kitty O'Neil's 77th Birthday​:​ दरअसल, गूगल ने जिन किट्टी ओ नील पर इस डूडल को समर्पित किया था, वह अमेरिकी मूल की स्टंटवीमेन और रेसर थीं।

Image

Google Doodle on Kitty O'Neil's 77th Birthday: अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने 24 मार्च, 2023 को अपने होम पेज पर यह डूडल बनाया।

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Google Doodle on Kitty O'Neil's 77th Birthday: गूगल ने शुक्रवार (24 मार्च, 2023) को अपने होम पेज पर खास डूडल बनाया। रंग-बिरंगी इस डूडल आर्ट के जरिए अमेरिकी इंटरनेट सर्च इंजन ने किटी ओ नील के 77वें जन्मदिन को मनाया। जो क्रिएटिव गूगल की ओर से बनाया गया था, उसमें एक महिला (ओ नील) राइडर जैकेट के साथ हेलमेट लिए खड़ी थीं। पीछे नीले रंग का चॉपर उड़ता नजर आया, जबकि संतरी कलर की फॉर्म्युला-वन (एफ-1) रेसिंग वाली कार थी। बैकग्राउंड में फिरोजी नीले रंग से गूगल भी लिखा हुआ था।

खास बात है कि जैसे ही लोगों (यूजर्स) ने इस डूडल पर क्लिक किया, वे उस नए पेज पर री-डायरेक्ट किए गए, जहां पर न सिर्फ डूडल से जुड़ी जानकारी उपलब्ध थी बल्कि किटी ओ नील से जुड़े फोटो, वीडियो, न्यूज और अन्य चीजें मौजूद थीं। रोचक बात है कि इस डूडल के किनारे नारंगी रंग का आइकन भी था, जो इस आर्ट को फेसबुक, टि्वटर और मेल पर शेयर करने का विकल्प था।

दरअसल, गूगल ने जिन किट्टी ओ नील पर इस डूडल को समर्पित किया था, वह अमेरिकी मूल की स्टंटवीमेन और रेसर थीं। इस फील्ड में उनका जलवा इसी बात से समझा जा सकता है कि उन्हें "Fastest Woman in the World" (दुनिया की सबसे तेज महिला) का तमगा (टाइटल) मिला हुआ था। धरती से लेकर आसमां तक वह गजब-गजब के स्टंट्स (करतब) कर लेती थीं।

हालांकि, वह काफी छोटी उम्र से ऐसी बीमारी का शिकार हुईं, जिसने उनकी सुनने की क्षमता को छीन लिया। स्टंट्स और रेसिंग के प्रति यह उनका जुनून और सच्ची लगन ही थी कि वह टीवी फिल्मों तक पहुंचने के साथ एक्शन फिगर बन गई थीं। वह अमेरिका के टेक्सस स्थित कॉरपस क्रिस्टी में 24 मार्च, 1946 को जन्मी थीं और दो नवंबर 2018 को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article