टेक एंड गैजेट्स

Google Doodle: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास अंदाज में बधाई दे रहा गूगल, बनाया स्पेशल डूडल

Google Doodle On International Women’s Day: गूगल ने अपने इस डूडल से लैंगिक समानता के कई सारे संदेश भी दिए हैं। गूगल ने अपने नए डूडल में राजनीति, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को चिह्नित किया है।

Image

Google Doodle On International Women’s Day

Google Doodle On International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल ने खास अंदाज में बधाई दी है। गूगल ने इस खास दिन के लिए शानदार डूडल बनाया है। गूगल ने अपने इस डूडल से लैंगिक समानता के कई सारे संदेश भी दिए हैं। गूगल ने अपने नए डूडल में राजनीति, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को चिह्नित किया है। बता दें कि दुनियाभर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। 1975 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) मनाया था।

गूगल ने लैंगिक समानता को दिखाया

गूगल डूडल में 8 मार्च के शुरुआती दो महिला दिवस की याद दिलाता है जिसमें एक सेंट पीटर्सबर्ग में और दूसरा न्यूयॉर्क शहर का है। जबकि अलग-अलग वर्षों इसका थीम अलग-अलग रहा है। और अलग-अलग स्थानों में इन रैलियों में निष्पक्ष और सुरक्षित रोजगार, वोट देने का अधिकार और सार्वजनिक कार्यालय रखने का अधिकार सहित लैंगिक समानता हासिल करने के सामान्य लक्ष्य थे।

नारी सशक्तिकरण को सलाम

आर्टिस्ट सोफी डियाओ द्वारा बनाए गए इस डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) आज लिंग और नस्लीय वेतन अंतर, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। डूडल में अलग-अलग पीढ़ी की महिलाएं हैं। सबसे बुजुर्ग महिला के हाथ में एक किताब है और वह पढ़कर बाकी महिलाओं को सुना रही हैं। महिलाएं प्रगति के प्रतीकों के साथ कढ़ाई वाली रजाई के भीतर हैं, जिस पर अलग-अलग रंग बिखरे नजर आ रहे हैं।

डूडल में कहा गया है, "आज, लोग उन महिलाओं का जश्न मनाते हैं जिन्होंने समाज को बदल दिया, समानता के लिए लड़ाई लड़ी और हर जगह लोगों के लिए सकारात्मक उदाहरण पेश किए।" यानी गूगल डूडल में नारी सशक्तिकरण को सलाम किया गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article