टेक एंड गैजेट्स

Leap Day 2024: गूगल ने बनाया दिलचस्प लीप डे डूडल, अब चार साल बाद दिखेगा ऐसा नजारा

Google Doodle Leap Day 2024: आज का गूगल डूडल 'लीप डे' में एक तालाब में एक मेंढक को दिखाया गया है जो 29 नंबर से तेजी से छलांग लगाता है और मेंढक के दाएं और बाएं तरफ 1 और 28 तारीख को देखा जा सकता है।

Image

Leap Day 2024

Leap Day 2024 Google Doodle Today: गूगल आज गुरुवार, 29 फरवरी 2024 को एक अद्भुत डूडल के साथ 'लीप डे' मना रहा है। लीप ईयर 2024 वाले इस गूगल डूडल में एक तालाब में एक मेंढक को दिखाया गया है जो 29 नंबर से तेजी से छलांग लगाता है और मेंढक के दाएं और बाएं तरफ 1 और 28 तारीख को देखा जा सकता है। इसके अलावा गूगल के शब्दों को कमल के पत्तों के साथ दिखाया गया है।

लीप डे गूगल डूडल में क्या है खास (What is Google Doodle Leap Day 2024 )

लीप डे हर चार साल में एक बार आता है और गूगल ने इसे खास अंदाज में दिखाया है। डूडल में तालाब, मेंढक और कमल के पत्तों को दिखाया गया है। इसमें तीन नंबर भी हैं जो 28,29 और 1 हैं। यानी फरवरी के 28,29 और मार्च का 1। डूडल में मेंढक पहले 29 तारीख पर आता है फिर टर्राता है और छलांग लगाता है और तालाब से बाहर कूद कर गायब हो जाता है।

गूगल ने कहा- हैप्पी लीप डे(Happy Leap Day)

गूगल ने डूडल के साथ एक खास मैसेज भी लिखा है। गूगल ने लीप डे डूडल इमेज के साथ कहा, "यह लीप डे है! लीप डे, 29 फरवरी, हमारे कैलेंडर को पृथ्वी और सूर्य के साथ संरेखित रखने के लिए लगभग हर चार साल में मनाया जाता है। फरवरी के इस बोनस दिन का आनंद लें - हैप्पी लीप डे।"

क्या है गूगल डूडल लीप डे?

हर चार साल में एक बार लीप डे होता है। इस साल को लीप ईयर भी कहा जाता है। सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की परिक्रमा में लगभग 365.25 दिन लगते हैं। यह अतिरिक्त 6 घंटे चार साल में एक दिन अतिरिक्त जोड़ देते हैं। इसलिए इसे लीप डे कहा जाता है। अब इसके बाद चार साल बाद यानी 2028 में लीप डे होगा। हर चार साल में लीप डे को ग्रेगोरियन कैलेंडर में एक अतिरिक्त दिन के रूप में जोड़ा जाता है। यह प्रथा 46 ईसा पहले की है, जब जूलियन कैलेंडर प्रयोग में था।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article