बिजनेस

SBI FD: 3 लाख रुपये की एफडी पर 1 और 2 साल में कितना मिलेगा रिटर्न? समझें पूरा हिसाब

एसबीआई अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश नहीं करना चाहते हैं तो एसबीआई में 1 या 2 साल की एफडी में पैसा लगा सकते हैं।

Image

SBI में 3 लाख की FD (AI Generated Image)

SBI 1-Year vs 2-Year FD: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं और बहुत लंबी अवधि के लिए पैसा लॉक नहीं करना चाहते तो एफडी (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक SBI अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर अलग-अलग ब्याज दर ऑफर कर रहा है। आप एसबीआई में 1 या 2 साल की एफडी में पैसा लगा सकते हैं। हालांकि, कम समय की अवधि के लिए ब्याज दर कुछ कम होगी।

FD पर कितना मिल रहा ब्याज

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, SBI की 1 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है।

अगर निवेश की अवधि को बढ़ाकर 2 साल किया जाता है तो ब्याज दर भी थोड़ी बढ़ जाती है। 2 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

अब सवाल है कि ब्याज दर में इस छोटे से अंतर का आपके रिटर्न पर कितना असर पड़ता है?

3 लाख की एफडी पर 1 साल का अंतर

1 साल की FD में कितना रिटर्न?

मान लीजिए कोई ग्राहक SBI में 3 लाख रुपये की FD करवाता है। अगर वह सामान्य नागरिक है और 1 साल की FD पर 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है, साथ ही कंपाउंडिंग फ्रिक्वेंसी क्वाटर्ली रखी जाती है, तो एक साल बाद उसे लगभग 3,19,194 रुपये मिलेंगे।

इसमें मूल निवेश 3 लाख रुपये है। यानी मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम में लगभग 19,194 रुपये का ब्याज शामिल होगा।

वहीं, अगर यही 3 लाख रुपये वरिष्ठ नागरिक 1 साल की FD में निवेश करता है तो उसे 6.75 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। क्वाटर्ली कंपाउंडिंग के हिसाब से एक साल बाद मैच्योरिटी राशि लगभग 3,20,768 रुपये होगी।

यानी वरिष्ठ नागरिक को सामान्य नागरिक की तुलना में करीब 1,574 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

2 साल की FD में कितना रिटर्न?

अब मान लेते हैं कि ग्राहक 3 लाख रुपये को 1 साल की जगह 2 साल की FD में निवेश करता है। 2 साल की अवधि के लिए सामान्य नागरिक को 6.40 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है।

क्वाटर्ली कंपाउंडिंग के आधार पर 2 साल बाद 3 लाख रुपये बढ़कर लगभग 3,40,621 रुपये हो जाएंगे। यानी इस स्थिति में ब्याज से करीब 40,621 रुपये की कमाई होगी।

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 साल की FD पर ब्याज दर 6.90 प्रतिशत है। इसी हिसाब से 3 लाख रुपये की FD की मैच्योरिटी राशि करीब 3,43,988 रुपये होगी।

यानी वरिष्ठ नागरिक को 2 साल में करीब 43,988 रुपये का ब्याज मिलेगा।

अवधिनिवेश राशिसामान्य नागरिक ब्याज दरमैच्योरिटी राशिवरिष्ठ नागरिक ब्याज दरमैच्योरिटी राशि
1 साल₹3,00,0006.25%₹3,19,1946.75%₹3,20,768
2 साल₹3,00,0006.40%₹3,40,6216.90%₹3,43,988

1 साल या 2 साल की FD कौन-सी बेहतर?

1 साल की एफडी में पैसा लगाएं या 2 साल की एफडी में निवेश करें इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको आने वाले एक साल के अंदर पैसों की जरूरत पड़ सकती है तो 1 साल की FD ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है। इससे पैसा अपेक्षाकृत कम अवधि के लिए लॉक रहेगा।

वहीं, अगर आपको अगले दो साल तक इस पैसे की जरूरत नहीं है, तो 2 साल की FD पर विचार किया जा सकता है। इसमें ब्याज दर भी 1 साल की तुलना में थोड़ी ज्यादा है और पैसा लंबे समय तक कंपाउंड होता रहता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article