टेक एंड गैजेट्स

भारत में इतना सस्ता होगा Realme 12+ 5G, बजट में मिलेगा दमदार कैमरा और डिस्प्ले

Realme 12+ 5G Set To Launch In India: रियलमी 12 प्लस 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलेगा।

Image

Realme 12+ 5G

Realme 12+ 5G Set To Launch In India: रियलमी ने अपने मिड रेंज फोन रियलमी 12 प्लस 5जी (Realme 12+ 5G) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर दी है। इस फोन को आज यानी 29 फरवरी को मलेशिया में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 6 मार्च को भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। वहीं अब कंपनी ने भी Realme 12+ 5G के लिए चिपसेट, डिस्प्ले और कलर ऑप्शन की पुष्टि की है।

Realme 12+ 5G: मिलेगा दमदार डिस्प्ले

रियलमी इंडिया ने X (पूर्व में ट्विटर) पर आगामी फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर से लैस होने की पुष्टि की गई है। यह भी पता चला कि फोन में रेनवाटर स्मार्ट टच तकनीक के साथ 120Hz AMOLED डिस्प्ले होगा। इस टेक्नोलॉजी की मदद से पानी और गीले हाथ होने पर भी फोन को इस्तेमाल किया जा सकता है।

तीन शानदार कलर में आएगा फोन

रियलमी ने भारत में Realme 12+ 5G के कलर विकल्पों की भी पुष्टि की है। एक टीजर वीडियो में, कंपनी फोन को फॉक्स लेदर फिनिश के साथ बेज और हरे रंग में दिखाती है। इसी कलर में Realme 12 Pro 5G और Realme 12 Pro+ 5G को भी पेश किया गया था। आगामी Realme 12+ 5G को बड़े गोलाकार लक्जरी-वॉच जैसे रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जाएगा।

Realme 12+ 5G: दमदार कैमरा मिलेगा

रियलमी 12 प्लस 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर मिलेगा। प्राइमरी कैमरे के साथ सोनी LYT-600 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS मिलने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है।

इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और 6.67 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ 12GB रैम दिया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित Realme UI 5.0 और 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article