Germany Welcomes Indian IT Professionals: भारतीय आईटी सैक्टर इतना व्यापक है कि दुनियाभर में आपको हर जगह आईटी कंपनियों में नाम सिर्फ काम करते, बल्कि बड़े-बड़े पदों पर बैठे भारतीय मिल जाएंगे. इस फील्ड में भारतीयों के हुनर से सभी वाकिफ हैं और यही वजह है कि जर्मनी भी अपना और भारत के लोगों का भला चाहता है. वहां के चांसलर ओलाफ श्लॉज ने कहा आईटी एक्सपर्ट्स को जर्मनी का वीजा आसानी से मिल सके इस बात पर वहां की सरकार काम कर रही है. ये जानकारी एक ताजा मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है.
आसानी से मिलेगा जर्मनी का वीजा
अगर आप भी आईटी सैक्टर में काम का ठीक-ठाक अनुभव रखते हैं और विदेश में काम करना चाहते हैं तो ये आपके लिए गोल्डन चांस साबित हो सकता है. बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान बात करते हुए ओलाफ ने कहा, -हम वीजा जारी करने की प्रक्रिया आसान बनाना चाहते हैं. कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ब्यूरोक्रेटिक प्रोसेस को आधुनिक बनाना हमारा उद्देश्य है.- ओलाफ की मानें तो जर्मनी में सॉफ्टवेयर को डेवेपल करने के लिए उन्हें प्रोफेशनल आईटी एक्सपर्ट्स की जरूरत है.
हमें टैलेंट की जरूरत, स्किल्ड वर्कर्स चाहिए
भारत की तारीफों के पुल बांधते हुए ओलाफ ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से काफी अच्छे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आईटी सैक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. ओलाफ ने कहा, हमें टैलेंट की जरूरत है, हमें स्किल्ड प्रोफेशनल्स की जरूरत है. भारत में आईटी की कई दिग्गज कंपनियां मौजूद हैं. भारत में काफी टैलेंट मौजूद है और हम इन्हें जर्मनी लेकर जाना चाहते हैं.
