होली का त्योहार आने वाला है। इसी को देखते हुए Amazon और Flipkart ने अपनी होली सेल की घोषणा की है। यदि आप iPhone खरीदने के लिए सेल का इंतजार कर रहे थे, तो यह आपके लिए सही समय है। इसके अलावा, खरीदार सस्ते स्मार्टफोन पर भारी छूट पा सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं।
फ्लिपकार्ट दे रहा भारी छूट
फ्लिपकार्ट में iPhone 13 और 14 पर भारी छूट दी जा रही है। iPhone 13 की पहले की असल में कीमत 61,999 रुपये है, लेकिन इसे अभी सिर्फ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है । इसके अलावा, ग्राहक नए iPhone 13 में अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके एक्स्ट्रा 23,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। आमतौर पर 71,999 रुपये की कीमत पर मिलने वाला iPhone 14 अब सिर्फ 67,999 रुपये में मिल रहा है।
अमेजन सेल में वनप्लस फोन हुआ सस्ता
वहीं अमेजन सेल की बात करें इसमें OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा Samsung Galaxy M13 को 10,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। वहीं boAt वेव एज स्मार्टवॉच 2,199 में मिल रही है।
क्रोमा ने भी लाई सस्ती डील
रिटेल स्टोर क्रोमा होली सेल के साथ वापस आ गया है। ग्राहक स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, वियरेबल्स पर शानदार डील का लाभ उठा सकते हैं। बात स्मार्टफोन्स की करें तो OnePlus 11R 5G को 39,999 रुपये से शुरू है। वहीं Samsung A14 5G की कीमत 14,999 रुपये, Redmi 10A सीरीज 7,999 रुपये और Vivo T1x की कीमत 14,249 रुपये से शुरू है।
