टेक एंड गैजेट्स

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग तीसरी बार बने पिता, पत्नी प्रिसिला चान ने दिया बेटी को जन्म, देखें तस्वीरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 24, 2023, 11:04 PM IST

फेसबुक के सह-संस्थापक और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी डॉ प्रिसिला चान (Priscilla Chan) ने बेटी को जन्म दिया है।

Image

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग फिर बने पिता

फेसबुक के सह-संस्थापक और मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) फिर पिता बने। उनकी पत्नी डॉ प्रिसिला चान (Priscilla Chan) ने तीसरे बच्चे को जन्म दिया। जकरबर्ग ने अपनी तीसरी बेटी ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग (Aurelia Chan Zuckerberg) के जन्म का ऐलान करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

Mark Zuckerberg

मार्क जुकरबर्ग फिर बने पिता (तस्वीर सौजन्य-इंस्टाग्राम)

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने पोस्ट को कैप्शन दिया, दुनिया में आपका स्वागत है, ऑरेलिया चैन जुकरबर्ग! यू आर सच ए लिटल ब्लेसिंग।एक तस्वीर में जुकरबर्ग को अपने नवजात शिशु को देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। एक दूसरी तस्वीर में पत्नी चैन को बच्ची को अपने पास पकड़े हुए, त्वचा से त्वचा का संपर्क स्थापित करने की कोशिश करते हुए दिखाया गया। तस्वीर शेयर किए जाने के बाद से बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

Mark Zuckerberg

मार्क जुकरबर्ग की पत्नी ने दिया बेटी जन्म (तस्वीर-इंस्टाग्राम)

फेसबुक चीफ ने पिछले साल सितंबर में अपनी पत्नी के गर्भवती होने की खबर की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा कि बहुत सारा प्यार। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैक्स और अगस्त के लिए अगले साल एक नई बहन जन्म लेने वाली है। तस्वीर में मिस्टर जकरबर्ग ने चैन के बंप पर अपना हाथ रखा और दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्करा रहे है।

Mark Zuckerberg

पत्नी के साथ मार्क जुकरबर्ग (तस्वीर-इंस्टाग्राम)

मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की शादी 2012 से हुई। पहले से ही उन्हें दो बेटियां हैं, पांच वर्षीय अगस्त और सात वर्षीय मैक्सिमा "मैक्स"। गौर हो कि मिस चान और मिस्टर जुकरबर्ग कॉलेज में मिले और दोनों को प्यार हो गया। एक बाल रोग विशेषज्ञ चान ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने के बाद कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अपनी मेडिकल की पढ़ाई की।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एक फ्रैट पार्टी में मिलने के बाद दोनों ने 2003 में डेटिंग शुरू की। 19 मई 2012 को इस जोड़ी ने मिस्टर जुकरबर्ग की संपत्ति पर प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान किया। उन्होंने पिछले साल अपनी शादी के एक दृश्य को फिर से बनाकर अपनी 10वीं शादी की सालगिरह मनाया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article