Baby Grok AI Chatbot: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पिछले कुछ सालों में तेजी से उभरा है। लगभग हर एक सेक्टर में इसका जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है। अब अरबपति एलन मस्क ऐसी दिशा में काम कर रहे हैं जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बच्चो के लिए उपयोगी बनाया जा सके। इसके लिए उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टॉर्टअप कंपनी XAI अब बच्चों के लिए एक खास टूल लेकर आ रही है। कंपनी इस समय AI चैटबॉट 'Baby Grok' पर काम कर रही है।
मस्क ने पहले Grok AI चैटबॉट बनाया था अब बच्चों के लिए चैटबॉट का ऐलान करके उन्होंने बड़ा धमाका कर दिया है। Baby Grok की कंफर्मेशन एलन मस्क ने खुद ही दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यह पहला मौका है जब xAI छोटे बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किसी तरह का एआई टूल तैयार कर रही है।
सेंसेटिव कंटेंट रहेगा ब्लाग
Baby Grok AI चैटबॉट को लेकर फिलहाल अभी अधिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसे कंपनी इस तरह से डिजाइन कर रही है जिसमें ऐज एप्रोप्रियेट क्यूरेटेड कंटेंट मिलेगा और हर तरह का एडल्ट या फिर सेंसेटिव मेटेरियल पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा। कंपनी इस चैटबॉट में पैरेंट्स के लिए भी कंट्रोल देगी ताकि वे नजर रख सकें कि बच्चे किस तरह के कंटेंट के लिए चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
एलन मस्क का बेबी ग्रोक एआई चैटबॉट दुनियाभ के लाखो-करोड़ों बच्चों के लिए यूजफुल साबित हो सकता है। इसमें बच्चों को एजूकेशन से लेकर एंटरटेनमेंट तक में एक नया एक्सपीरियंस मिलेगा। इस ऐप की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि इसमें सिर्फ बच्चों से संबंधित और इंट्रेस्टिंग चीजें ही मिलेंगी।
