टेक एंड गैजेट्स

Meta-Twitter के बाद अब Disney में छंटनी का साया, 4,000 कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 20, 2023, 11:31 AM IST

Meta और Twitter के बाद अब एंटरटेनमेंट जायंट Disney के कर्मचारियों पर छंटनी की गाज गिरने वाली है. कंपनी बहुत जल्द करीब 4,000 लोगों को लेऑफ करने वाली है जिसके बाद कंपनी की मोटी बचत का अनुमान है.

Image

ये साफ हो गया है कि आने वाले कुछ ही दिनों में डिज्नी करीब 4,000 लोगों की छंटनी करने वाली है.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Disney में होने वाली है छंटनी
  • 4,000 Workers पर गिरेगी गाज
  • अप्रैल 2023 में होगा ये Layoff

Disney Set To Layoff Approx 4000 Employees: मेटा और ट्व्टिर के बाद अब मनोरंजन के लिए दुनियाभर में मशहूर और नामचीन कंपनी डिज्नी अपने कई हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है. एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि कंपनी ने उन कर्मचारियों की लिस्ट बनाने को कहा है जिन्हें जल्द लेऑफ में बाहर किया जाने वाला है. अब तक ये साफ नहीं हुआ है कि कंपनी एक-साथ सभी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, या कई चरणों में इन्हें बाहर निकाला जाएगा. हालांकि ये साफ हो गया है कि आने वाले कुछ ही दिनों में डिज्नी करीब 4,000 लोगों की छंटनी करने वाली है.

अप्रैल में होगी ये बड़ी छंटनी

कयास लगाए जा रहे हैं कि डिज्नी 3 अप्रैल को होने वाली अपनी सालाना मीटिंग के पहले ही इन कर्मचारियों की छंटनी कर देगी. कंपनी ने ये ऐलान भी किया है कि वयस्कों के लिए जनरल एंटरटेनमेंट में भी कटौती की जाने वाली है जिसका संबंध हुलु से है, ये एक स्ट्रीमिंग सर्विस है और इसमें दो तिहाई हिस्सेदारी डिज्नी की है. फरवरी 2023 में ही डिज्नी के सीईओ बॉब आइगर ने कहा था कि 7,000 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी क्योंकि रीस्ट्रक्चर करने, कंटेंट घटाने और पेरोल घटाने के बाद कंपनी को करोड़ों रुपये की बचत होगी.

इन चैनल्स पर पड़ेगा असर

डिज्नी को उम्मीद है कि स्पोर्ट्स को मिलाकर अगले कुछ साल में कंपनी 3 बिलियन डॉलर यानी करीब 248 अरब रुपये तक बचत करने वाली है. बॉब ने कहा कि इस नीतिगत पुनर्गठन के अंतर्गत तीन कोर बिजनेस शामिल हैं जिनमें डिज्नी एंटरटेनमेंट, ईएसपीएम और डिज्नी पार्क्स के अलावा एक्सपीरियंस एंड प्रोडक्ट्स शामिल हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ ही महीने में मेटा और ट्विटर ने भी अपने हजारों कर्मचारियों की छंटनी की है, इसके अलावा कई अन्य बड़ी कंपनियां भी लेऑफ का दौर शुरू कर चुकी हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article