टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT हुआ डाउन, लाखों यूजर्स को आई दिक्कत, हजारों शिकायत दर्ज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 21, 2023, 05:10 PM IST

दुनियाभर में बहुत तेजी से पांव पसारने वाले ChatGPT का सर्वर डाउन हो गया जिसके चलते लाखों लोग अपनी Chat History खो चुके हैं. हजारों लोगों ने परेशानी उठाई है, बता दें कि इन यूजर्स में पेड सब्सक्राइबर्स भी शामिल हैं.

Image

हाल में एक सोशल मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि चैटजीपीटी का सर्वर डाउन हो गया है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ChatGPT का सर्वर हुआ डाउन
  • लाखों लोगों की चैट हिस्ट्री गुल
  • डाउनडिटेक्टर पर हजारों कंप्लेंट

ChatGPT Server Down For Aroud 12 Hours: चैटजीपीटी किस कदर दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा है ये कोई बताने वाली बात नहीं है और करोड़ों लोग बीते कुछ ही महीनों में इस एआई ऐप के दीवाने हो चुके हैं. यही वजह है कि आज फिर चैटबॉट चर्चा में है. हाल में एक सोशल मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि चैटजीपीटी का सर्वर डाउन हो गया है और ज्यादातर यूजर्स लंबे समय तक अपनी चैट हिस्ट्री खोल नहीं पाए, बता दें कि इन यूजर्स में पेड सब्सक्राइबर्स भी शामिल हैं. माइक्रोसॉफ्ट के मालिकाना हक वाले चैटजीपीटी में कई घंटे अलग-अलग टॉपिक्स पर काम करते समय यूजर्स परेशान होते रहे.

भारत के यूजर्स भी हुए परेशान

चैटजीपीटी में आई ये समस्या वेब के साथ-साथ चैटजीपीटी प्लस के पेड सब्सक्राइबर्स को भी हुई जिसमें भारतीय यूजर्स भी शामिल हैं. ओपनआई ने कहा है कि सोमवार रात से एक फीचर अपडेट किया जा रहा है जिसे जल्द धीरे-धीरे यूजर्स को उपलब्ध कराया जाएगा. चैटबॉट की क्षमता के हिसाब से यूजर्स को ये सर्विस मिलने वाली है. वेबसाइट्स को मॉनिटर करने वाले डाउनडिटेक्टर की मानें तो करीब 12 घंटे तक यूजर्स चैटजीपीटी डाउन होने की शिकायत करते रहे.

अब भी यूजर्स को हो रही दिक्कत

दावा किया जा रहा है कि सर्विस दोबारा सामान्य और सुचारू रूप से चलने लगी है, लेकिन अब भी कई सारे यूजर्स को ओपनएआई इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है. ओपनएआई की मानें तो इस समस्या की जड़ का पता लगा लिया गया है और इसे ठीक करने का काम जारी है. ताजा बयान में ओपनएआई ने कहा है कि चैटजीपीटी सर्विस को पूरी तरह सुधार दिया गया है और यूजर्स की खो चुकी चैट हिस्ट्री को वापस लाने का प्रयास भी किया जा रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article