टेक एंड गैजेट्स

CES 2026: सैमसंग का बड़ा ऐलान, अब सभी प्रोडक्ट और सर्विस में मिलेगा AI का सपोर्ट, जानें पूरी डिटेल्स

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की लीडिंग कंपनी सैमसंग के प्रेसिडेंट रोह ताए मून ने कहा कि सैमसंग हर कैटेगरी, हर प्रोडक्ट और हर सर्विस में एआई की पावर देगा, ताकि लोगों को एक आसान और बेहतर एआई अनुभव मिल सके।

Image

सैमसंग ने यूजर्स के लिए किया बड़ा ऐलान।

टेक जगत के सबसे बड़े इवेंट CES 2026 में साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपने करोरड़ों फैंस के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। सैमसंग की तरफ से घोषणा की गई है कि वह अपने हर एक प्रोडक्ट और कैटेगरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शामिल करेगी है। यह जानकारी सैमसंग के प्रेसिडेंट रोह ताए मून ने लास वेगास में संमसंग के फर्स्ट लुक कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही अपने यूजर्स को सीमलेस इंटीग्रेटेड एआई एक्सपीरिएंस दिलाने जा रही है।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की लीडिंग कंपनी सैमसंग के प्रेसिडेंट रोह ताए मून ने कहा कि सैमसंग हर कैटेगरी, हर प्रोडक्ट और हर सर्विस में एआई की पावर देगा, ताकि लोगों को एक आसान और बेहतर एआई अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि सैमसंग का इस तरह ध्यान फोकस है कि अधिक से अधिक लोगों तक नई तकनीक और इनोवेशन को आसान तरीके से पहुंचाया जा सके।

हर साल लॉन्च होते हैं 50 करोड़ प्रोडक्ट

उन्होंने कहा कि इसके लिए कंपनी अपने ग्लोबल नेटवर्क और अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को जोड़ेगा ताकि लोगों की डेली रूटीन लाइफ को आसान और सरल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि कंपनी हर साल सभी कैटेगरी को मिलाकर करीब 50 करोड़ प्रोडक्ट तैयार करती है।

कंपनी ने इवेंट में लॉन्च किए कई प्रोडक्ट

साउथ कोरिया की इस दिग्गज जायंट ने अपने ‘फर्स्ट लुक’ इवेंट में नई पीढ़ी के एआई से चलने वाले गैजेट्स को पेश किया। कंपनी ने इवेंट के दौरान 130 इंच के माइक्रो आरजीबी स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया। इसके अलावा ओडिसी गेमिंग मॉनिटर सीरीज भी दिखाई गई, जिसमें पांच नए मॉडल शामिल हैं। ये मॉनिटर बेहतर रिजॉल्यूशन, ज्यादा रिफ्रेश रेट और शानदार विजुअल अनुभव देते हैं। आपको बता दें कि सैमसंग ने एआई से लैस नया रेफ्रिजरेटर भी पेश किया है, जिसमें गूगल जेमिनी और अपग्रेडेड एआई विजन टेक्नोलॉजी दी गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article