BSNL ने Jio-Airtel की बढ़ाई टेंशन, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 500GB डेटा वाले दो सस्ते प्लान्स हुए लॉन्च
500GB Data with Unlimited Calling: अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है। कंपनी ने अब ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को 500GB डेटा मिलने वाला है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 6 2026, 19:18 IST
Image Credit : Digit01 / 07
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही सस्ते रिचार्ज प्लान्स के लिए पॉपुलर रही है। जहां निजी टेलीकॉम कंपनियां लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ा रही हैं वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल आज भी सालों पुरानी कीमत में रिचार्ज ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit02 / 07
अगर आप प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के डेटा वाले महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो अब बीएसएनएल ने आपकी बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। अपने यूजर्स के लिए बीएसएनएल दो धमाकेदार प्लान लेकर आया है जिसमें फ्री कॉलिंग, ढेर सारा डेटा और साथ ही 450 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स देखने को मिल रहे हैं।
Image Credit : Digit03 / 07
बीएसएनएल ने अपने नए रिचार्ज प्लान्स की जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट करके दी। कंपनी के ये दोनों प्लान्स 299 रुपये और 399 रुपये की कीमत में आते हैं। अगर आप मोबाइल का खर्च कम करना चाहते हैं तो बीएसएनएल के ये प्लान्स आपके लिए काफी किफायती हो सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 07
BSNL के 299 रुपये वाले मंथली प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरे भारत में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स 20Mbps की स्पीड से 500GB तक हाई स्पीड डेटा का लुत्फ उठा सकते हैं। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को इसमें 2Mbps की स्पीड मिलने वाली है।
Image Credit : Digit05 / 07
अगर आप बीएसएनएल का यह रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो अब आपको टीवी चैनल्स देखने के लिए अलग से पैसे नहीं खर्च करने होंगे। 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ आपको 415 फ्री-टू एयर और 45 पेड चैनल मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
सरकारी कंपनी के 399 रुपये वाले नए रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें आपको पूरे भारत में सभी नेटवर्क पर अनलमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में भी आप 20Mbps की स्पीड से 500GB तक हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में आपको 2Mbps की स्पीड मिलने वाली है।
Image Credit : Digit07 / 07
आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को सहूलियत देने के लिए लगातार अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने पूरे देश में 4G सर्विस को लॉन्च किया था, अब कंपनी की तरफ से WiFi Calling की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि अब यूजर्स कमजोर नेटवर्क पर भी बिना किसी दिक्कत के कॉल कर पाएंगे।