टेक एंड गैजेट्स

Prime Video में बार-बार आ रहे हैं Ads, इस तरह से फटाफट एक्टिवेट करें ऐड फ्री प्लान

Amaon Prime Video एक पॉपुलर ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। पिछले कुछ समय से इसके यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि सब्सक्रिप्शन होने के बाद भी मूवीज और वेब सीरीज में विज्ञापन आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने प्राइम वीडियो में ऐड फ्री प्लान को जोड़ सकते हैं।

Image

अगर आप प्राइम वीडियो में ऐड फ्री कंटेट चाहते हैं तो आपको एक्स्ट्रा रुपये खर्च करने पड़ेंगे। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Amazon Prime Video एक पॉपुलर ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। वेब सीरीजी से लेकर मूवी देखने तक के लिए इसका जमकर इस्तेमाल होता है। हाल ही में अमेजन प्राइम में Panchayat, The Traitors जैसी शानदार वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ Head of State, Pune Highway और Ground Zero जैसी मूवीज जमकर धमाल मचा रही हैं। हालांकि प्राइम यूजर्स को इस समय एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स को अब प्राइम सब्सक्रिप्शन होने पर भी मूवीज और वेब सीरीज के बीच में विज्ञापन देखने को मिल रहे हैं।

आपको बता दें कि कंपनी समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म में बदलाव करती रहती हैं। कंपनी ने हाल में एक बड़ा बदलाव किया था। अमेजन ने अब प्राइम वीडियो पर ऐड्स दिखाने शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस नियम को हाल ही में जून 2025 से लागू किया है। अगर आप प्राइम वीडियो पर ऐड फ्री कंटेंट देखना चाहते हैं तो अब आपको ऐड फ्री प्लान लेना पड़ेगा।

ऐड फ्री प्लान की कीमत

अमेजन ने अपने प्राइम यूजर्स के लिए एक ऐड फ्री प्लान भी पेश किया है। इस ऐड फ्री प्लान की कीमत 699 रुपये होगी। कंपनी ने इस प्लान में भी कुछ शर्ते लागू कर रखी हैं। यह प्लान एक ऐड-ऑन प्लान की तरह काम करेगा। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इस प्लान को आप सिर्फ एनुअल प्लान के साथ ही खरीद सकते हैं। मतलब अगर आप चाहते हैं कि मंथली प्लान में आपको ऐड फ्री प्लान मिल जाए तो ऐसा संभव नहीं होगा।

आपको खरीदना पड़ेगा ये प्लान

Amazon Prime Video का एनुअल प्लान 1499 रुपये का है। अगर आप इसके साथ 699 रुपये का ऐड फ्री प्लान जोड़ते हैं तो आपको प्राइम वीडियो का एनुअल प्लान 2198 रुपये का पड़ेगा। अमेजन प्राइम का यह ऐड फ्री प्लान न तो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है और न ही अमेजन ऐप पर है। ऐसे में बहुत लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर यह मिलेगा कहां और इसे एक्टिवेट कैसे करेंगे?

इस तरह एक्टिवेट करें ये प्लान

प्राइम वीडियो का ऐड फ्री प्लान लेने का तरीका बेहद आसान है। इस 699 रुपये के प्लान को आप प्राइम वीडियो की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.primevideo.com/ पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको सेटिंग के ऑप्शन पर जाकर अकाउंट के सेक्शन पर जाना होगा। यहां पर आपको Go Ad Free का ऑप्शन मिल जाएगा। इस पर क्लिक करके आसानी से 699 रुपये वाले प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं।

अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है और आपने उसमें अपना प्राइम अकाउंट लॉगिन कर रखा है तो यहां से भी आप ऐड फ्री प्लान को ले सकते हैं। इसके लिए आपको अकाउंट सेक्शन में जाकर सेटिंग में जाना होगा और फिर आपको Go Ad free का ऑप्शन मिल जाएगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article