टेक एंड गैजेट्स

'BSNL का सिम हो रहा है बंद!' क्या आपको भी मिला है ये मैसेज, जानें इसकी सच्चाई

BSNL Sim Card: पीआईबी की तरफ से इस मैसेज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक है। अपनी एक्स पोस्ट में पीआईबी ने कहा कि ऐसे मैसेज से सावधान रहें। ये यह नोटिस फर्जी है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कभी भी ऐसा कोई नोटिस नहीं भेजता।

Image

BSNL Sim Card

BSNL Sim Card: क्या आपको भी बीएसएनएल (BSNL) से कथित तौर पर एक नोटिस मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि आपका केवाईसी ट्राई द्वारा निलंबित कर दिया गया है और आपका सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा। यदि हां तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि बीएसएनएल ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। यह फेक है और स्कैम का नया तरीका है।

फ्रॉड मैसेज से रहें सावधान

पीआईबी की तरफ से इस मैसेज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि यह मैसेज पूरी तरह से फेक है। अपनी एक्स पोस्ट में पीआईबी ने कहा कि ऐसे मैसेज से सावधान रहें। ये यह नोटिस फर्जी है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कभी भी ऐसा कोई नोटिस नहीं भेजता।

जानें BSNL ने क्या कहा?

पीआईबी फैक्ट चेक पोस्ट पर बीएसएनएल की तरफ से भी रिप्लाई किया गया है। कंपनी ने यूजर्स को इस तरह के कॉल और मैसेज पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। बीएसएनएल ने लिखा, " कृपया ऐसे कॉल/मैसेज पर ध्यान न दें और बैंकिंग जानकारी या CVV जैसी कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। बीएसएनएल धोखाधड़ी गतिविधियों की कड़ी निंदा करता है।"

स्कैम से ऐसे रहें सावधान

बता दें कि मार्केट में कई तरह के स्कैम आ गए हैं। नया बीएसएनएल का नोटिस भी उसी का नया तरीका है। वायरल फोटो में साफ देखा जा सकता है कि इसमें नंबर बंद नहीं होने के लिए उनसे कॉन्टेक्ट करने के लिए कहा जा रहा है जबकि इस नोटिस में कई तरह की गलतियां हैं। नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर को भी ओवरराइट किया गया है। ऐसे किसी भी स्कैम से सावधान रहे हैं और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी भी कीमत पर शेयर न करें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article