टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Nokia 3210, YouTube और UPI पेमेंट का सपोर्ट भी मिलेगा, कीमत सिर्फ इतनी

Nokia 3210 4G launches in India: नोकिया 3210 4जी में क्लाउड ऐप की मदद से मौसम और समाचार भी देख सकते हैं। इसके अलावा फोन में यूट्यूब, यूट्यूब शॉट, और न्यूज को भी देखा जा सकता है। फोन में बिल्ट-इन UPI ​​फीचर, FM रेडियो और 2MP कैमरा सपोर्ट भी मिलता है।

Image

(image-Nokia)

Nokia 3210 4G launches in India: HMD ग्लोबल के स्वामित्व वाली नोकिया ने अपने नए फोन नोकिया 3210 4जी (Nokia 3210 4G) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को यूट्यूब, UPI और कई अन्य हाईटेक फीचर्स से लैस किया गया है। नोकिया 3210 4G में 2.4 इंच की स्क्रीन है और यह Unisoc T107 प्रोसेसर से लैस है। फोन में स्टोरेज को 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 3210 4G: कितनी है कीमत

नोकिया के नए फीचर फोन को 3,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसे Amazon India और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। नोकिया 3210 4G तीन कलर ऑप्शन- ग्रंज ब्लैक, Y2K गोल्ड और स्कूबा ब्लू में आता है।

Nokia 3210 4G: स्पेसिफिकेशन और डिस्प्ले

नोकिया 3210 में QVGA रिजॉल्यूशन के साथ 2.4 इंच TFT LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें Unisoc T107 चिपसेट और 64MB RAM और 128MB स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Nokia 3210 4G में सबका पसंदीदा "स्नेक" और क्लासिक T9 कीबोर्ड गेम भी है।

Nokia 3210 4G: क्या है खासियत

इस फोन में क्लाउड ऐप की मदद से मौसम और समाचार भी देख सकते हैं। इसके अलावा फोन में यूट्यूब, यूट्यूब शॉट, और न्यूज को भी देखा जा सकता है। फोन में बिल्ट-इन UPI फीचर और 2MP कैमरा सपोर्ट भी मिलता है। नोकिया 3210 4G पर कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ 5.0, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक FM रेडियो शामिल हैं। डिवाइस में 1,450 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी लगी है, जो यूएसबी-सी के माध्यम से चार्ज होती है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article