वीडियो कॉल के अनुभव को बेहतर बनाते हुए, WhatsApp अब यूजर्स को अपने फोन की स्क्रीन को शेयर करने की सुविधा दे रहा है। यह सुविधा प्रेजेंटेशन, डायरेक्शन देने या किसी की मदद करने के लिए काफी काम का हो सकता है।
हमें व्हाट्सएप पर एडिट मैसेज फीचर सबसे काम का लगता है। क्योंकि सभी लोग गलतियां करते हैं और यह आपको गलती ठीक करने का एक मौका देता है। हालांकि, आप केवल पहले 15 मिनट में ही मैसेज को एडिट कर सकते हैं।
आप अपनी पसंद से किसी भी चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके बाद यह फिंगरप्रिंट और फेस लॉक से ही ओपन होगी। इसके अलावा आप चैट को हाइड भी कर सकते हैं। यानी आपकी पर्सनल बातें पर्सनल ही रहेंगी।
इस फीचर की मदद से आप अपने सबसे जरूरी मैसेज को याद रख सकते हैं। इसमें मैसेज को चैट्स के ऊपर देखा जा सकता है। यानी जरूरत होने पर आपको जरूरी मैसेज को खोजना नहीं पड़ेगा। आप मैसेज के अलावा फोटो, पोल और इमोजी को भी पिन कर सकते हैं।
व्हाट्सएप अब मल्टीपल डिवाइस पर अकाउंट को एक्सेस करने की सुविधा देता है। यानी आप एक ही अकाउंट को अपने लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे फोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।