टेक एंड गैजेट्स

मोबाइल यूजर्स को लगा झटका, सस्ते प्लान से खत्म हुई अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, डेटा भी मिलेगा कम

अगर आपके पास मोबाइल फोन है तो काम की खबर है। महंग रिचार्ज प्लान्स से ग्राहकों को राहत देने वाली सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने सस्ते रिचार्ज प्लान्स से अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस खत्म कर दी है। यूजर्स को डेटा भी कम मिलेगा।

Image

टेलिकॉम कंपनी ने मोबाइल यूजर्स को दिया बड़ा झटका। (फोटो क्रेडिट-iStock)

भारत में रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), और बीएसएनएल (BSNL) चार प्रमुख टेलिकॉम कंपनी हैं। निजी कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स से राहत पाने के लिए लाखों यूजर्स ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल का हाथ थाम लिया था। BSNL ने पिछले कुछ समय में ढेर सारे सस्ते और किफायती प्लान्स लॉन्च किए जिसने करोड़ों मोबाइल यूजर्स को बड़ी सहूलियत दी। हालांकि अब सरकारी कंपनी ने यूजर्स को बड़ा झटका दे दिया है। BSNL ने अपने एक प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स में भारी कटौती कर दी है।

टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने 197 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को रिवाइज कर दिया है। कंपनी अब इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग या फिर डेटा की सुविधा नहीं देगी। इसके साथ ही अब इसकी वैलिडिटी में भी कटौती कर दी गई है। कंपनी के इस फैसले से करोड़ों यूजर्स पर असर पड़ने वाला है।

BSNL ने प्रीपेड प्लान में किया बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह 197 रुपये का प्लान वैसे तो ज्यादा पॉपुलर प्लान नहीं था लेकिन लंबी वैलिडिटी चाहने वालों के बीच में यह जमकर पसंद किया जाता था। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 70 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। इसके अलावा कंपनी शुरुआती 15 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते थे।

बीएसएनएल के इस प्लान के बेनिफिट्स भले ही 15 दिनों के लिए थे लेकिन सिम पूरे 70 दिन तक एक्टिव रहता था। ऐसे में यह प्लान उन यूजर्स के लिए सबसे किफायती था जो कॉलिंग सर्विस खत्म होने के बाद तुरंत रिचार्ज नहीं कराना चाहते थे। या फिर यह उनके लिए भी परफेक्ट प्लान था जो इनकमिंग सर्विस वाला प्लान चाहते थे।

प्लान में मिलेंगी ये सुविधाएं

BSNL ने इस प्लान के सभी बेनिफिट्स को रिवाइज कर दिया है। अब 197 रुपये में यूजर्स को सिर्फ 54 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी ने अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा खत्म कर दी है। इसके बजाय इसमें यूजर्स को कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स दिए जाएंगे। इंटरनेट के लिए प्लान में कुल 4GB डेटा मिलेगा। एसएमएस सर्विस की बात करें तो अब यूजर्स को पूरी वैलिडिटी के लिए 100 फ्री SMS दिए जाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article