Samsung Galaxy S23 discount: साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग के पास स्मार्टफोन्स का लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। आप इस समय Samsung Galaxy S23 5G को हैवी डिस्काउंट के साथ अफोर्डेबल प्राइस में खरीद सकते हैं। अब आप इस स्मार्टफोन को इसकी रियल प्राइस से करीब आधे दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
अगर आप गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग के लिए कोई दमदार स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो Samsung Galaxy S23 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप लेवल का ट्रिपल कैमरा और हाई परफॉर्मेंस वाला चिपसेट मिलता है। परफॉर्मेंस के साथ-साथ इसमें आपको शानदार लुक्स और प्रीमियम डिजाइन मिलता है।
Samsung Galaxy S23 5G की कीमत हुई धड़ाम
अगर आपको कम पैसों में प्रीमियम स्मार्टफोन चाहिए तो अब अमेजन आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। अमेजन ने Samsung Galaxy S23 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अमेजन इस पर ग्राहकों को भारी छूट दे रहा है। अमेजन में इस स्मार्टफोन को 89,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है। आपके लिए गुड न्यूज यह है कि कंपनी इस पर 46% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर के बाद अब इसकी कीमत सिर्फ 48,999 रुपये रह गई है।
अमेजन अपने ग्राहकों को इस बंपर डिस्काउंट के साथ साथ कुछ एक्स्ट्रा ऑफर्स भी दे रहा है। आपको इस पर 1469 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा कंपनी सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है।
30 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका
अगर आपका बजट 48 हजार रुपये का भी नहीं तो आपको बता दें कि अमेजन एक और ऑफर ग्राहकों को दे रहा है। कंपनी तगड़ा एक्सचेंज ऑफर दे रही है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 46,100 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज करा सकते हैं। अगर आप इस ऑफर में 20 हजार रुपये की भी बचत कर लेतें हैं तो Samsung Galaxy S23 5G को आप 30 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कीमत पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy S23 5G के स्पेसिफिकेशन्स
- Samsung Galaxy S23 5G में 6.1 इंच की डायनेमिक एमोलेड पैनल दिया गया है।
- डिस्प्ले में आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
- डिस्प्ले के ऊपर कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन दी है।
- आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर रन करता है।
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया है।
- Samsung Galaxy S23 5G में 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है।
- फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+10+12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- Samsung Galaxy S23 को पॉवर देने के लिए इसमें 3900mAh की बैटरी दी गई है।
