टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp में आया नया Reactions फीचर, यूजर्स का बदलने वाला है चैटिंग एक्सपीरियंस

वॉट्सऐप चैटिंग के दौरान यूजर्स जमकर इमोजी सेंड करते हैं। अब लोगों को इसी इमोजी में एक नया फीचर मिलने वाला है। वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट के बाद अब यूजर्स किसी भी मैसेज पर Emoji की जगह Sticker लगाकर अपना रिएक्शन दे सकेंगे।

Image

वॉट्सऐप ने पेश किया नया फीचर। (फोटो क्रेडिट-Digit)

WhatsApp आज के समय में सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। हर दिन करोड़ों लोग अपने डेली रूटीन लाइफ के कामों में वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। अब यह सिर्फ चैटिंग या फिर फोटो-वीडियो शेयरिंग तक ही सीमित नहीं है। अब चैटिंग के साथ साथ वॉइस कॉलिंग के लिए भी इसका खूब इस्तेमाल होता है। अपने यूजर्स को नया अनुभव देने के लिए कंपनी समय-समय पर नए-नए फीचर्स लाती रहती है। अगर आप वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो आपका चैटिंग एक्सपीरियंस बदलने वाला है क्योंकि कंपनी एक नया और इंट्रेस्टिंग फीचर लेकर आई है।

वॉट्सऐप चैटिंग के दौरान यूजर्स जमकर इमोजी सेंड करते हैं। अब लोगों को इसी इमोजी में एक नया फीचर मिलने वाला है। वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट के बाद अब यूजर्स किसी भी मैसेज पर Emoji की जगह Sticker लगाकर अपना रिएक्शन दे सकेंगे। नए फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यूजर्स अपने पसंदीदा स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

वॉट्सऐप के इस नए फीचर्स से दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स को एक नया अनुभव मिलने वाला है। लोगों को अब चैट के दौरान अपनी बात को अच्छे से एक्सप्रेस करने के लिए इमोजी के साथ साथ स्टीकर्स का भी सपोर्ट मिलेगा।

WhatsApp के नए फीचर में क्या होगा खास?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह नया Sticker Reactions फीचर फिलहाल कुछ Android Beta यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। यह फीचर WhatsApp के Android Beta वर्जन 2.26.46.5 में देखा गया है।

इस फीचर के आने के बाद यूजर्स किसी भी मैसेज पर अपनी पसंद का स्टिकर भेजकर रिएक्शन दे सकेंगे। इसके लिए मैसेज के मेन्यू में एक नया Sticker Reaction शॉर्टकट दिया जाएगा। इस पर टैप करते ही स्टिकर कीबोर्ड खुल जाएगा, जहां से यूजर अपनी पसंद का स्टिकर चुन सकेंगे।

Static और Animated दोनों Sticker का मिलेगा सपोर्ट

इस नए फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सिर्फ साधारण स्टिकर ही नहीं, बल्कि Animated Stickers का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यूजर्स अपने पास मौजूद किसी भी स्टिकर पैक से स्टिकर चुनकर मैसेज पर रिएक्शन दे पाएंगे। जैसे ही कोई यूजर स्टिकर भेजेगा, वह चैट में उस मैसेज के नीचे दिखाई देगा। इसे चैट में मौजूद दूसरे लोग भी देख सकेंगे।

एक मैसेज पर लगा सकेंगे 20 Sticker Reactions

अभी तक WhatsApp पर मैसेज के जवाब में Emoji Reaction देने का विकल्प मिलता है। लेकिन नए फीचर में यूजर्स एक ही मैसेज पर कई स्टिकर रिएक्शन भी दे सकेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल एक मैसेज पर अधिकतम 20 Sticker Reactions लगाने की सुविधा मिल सकती है। यानी यूजर एक ही मैसेज पर अलग-अलग स्टिकर लगा सकेंगे। यहां तक कि एक ही स्टिकर को कई बार भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, जैसे ही किसी मैसेज पर 20 स्टिकर रिएक्शन पूरे हो जाएंगे, उसके बाद उस मैसेज पर कोई नया स्टिकर रिएक्शन नहीं जोड़ा जा सकेगा।

कब मिलेगा Sticker Reaction फीचर?

फिलहाल WhatsApp का यह फीचर कुछ Android Beta टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। यूजर्स इसे Google Play Store के जरिए मिलने वाले बीटा अपडेट में देख सकते हैं। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे धीरे-धीरे दूसरे बीटा यूजर्स के लिए भी जारी कर सकती है। हालांकि, अभी तक WhatsApp ने यह साफ नहीं किया है कि यह फीचर सभी Android और iPhone यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article