बॉलीवुड

क्या फिर लौटेगा Shah Rukh Khan का सुपरहीरो अवतार? 'रा.वन' के सीक्वल पर Arjun Rampal ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 19, 2026, 03:49 PM IST

Arjun Rampal on Ra.One Movie Squeal: शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म रा.वन को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके सीक्वल की चर्चा अब भी जारी है।

Image

शाहरुख खान की 'रा.वन 2' को लेकर अर्जुन रामपाल ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'आज की जनरेशन को भी पसंद आएगी फिल्म' (Image Source: Prime Video)

Arjun Rampal on Ra.One Movie Squeal: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म रा.वन (Ra.One) हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने अपने समय से आगे की कहानी और तकनीक के साथ पर्दे पर सुपरहीरो की दुनिया दिखाई थी। साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी नजर आए थे। फिल्म को रिलीज हुए 15 साल हो चुके हैं, लेकिन इसके किरदार और कहानी आज भी दर्शकों को याद हैं। अब अर्जुन रामपाल ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अपनी राय रखी है।

अर्जुन रामपाल ने दिया ये रिएक्शन

शाहरुख खान की फिल्म रा.वन एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह अर्जुन रामपाल का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। अर्जुन रामपाल ने Variety India को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ‘रा.वन’ के सीक्वल की संभावना पर बात की। बातचीत में अर्जुन रामपालने कहा, 'मुझे लगता है कि यह फिल्म अपने समय से काफी आगे थी। इसका कॉन्सेप्ट बहुत शानदार था। आज भी उस समय की नई पीढ़ी पर इसका इतना गहरा असर है, जो उस वक्त आगे बढ़ रही थी।' एक्टर ने कहा, 'मेरे बेटे ने ये फिल्म देखी है और उसे ये बहुत पसंद है। वो मुझसे कहता है कि यह मेरी सबसे कूल फिल्म है। उसे फिल्म रा.वन भी बहुत पसंद है।' जब अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) से पूछा गया कि क्या वो 'रा.वन 2' (Ra.One 2) के लिए तैयार होंगे, तो उन्होंने कहा कि 'ये फैसला करना मेरे हाथ में नहीं है। मुझे लगता है कि प्रोड्यूसर्स को ही इस बारे में फैसला लेना होगा। मेरा मानना है कि इसका सीक्वल जरूर बनाया जा सकता है और ये आज की पीढ़ी को भी पसंद आएगा।'

शाहरुख खान ने निभाए थे दो किरदार

‘रा.वन’ का निर्देशन अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने किया था और गौरी खान (Gauri Khan) ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया था। फिल्म में शाहरुख खान ने वीडियो गेम डेवलपर शेखर सुब्रमण्यम और सुपरहीरो जी.वन (G.One) का रोल निभाया था। करीना कपूर खान ने सोनिया का किरदार निभाया था, जबकि अर्जुन रामपाल फिल्म में विलेन रा.वन के रूप में नजर आए थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article