टेक एंड गैजेट्स

इतनी कम कीमत में बिक रही नई वाटरप्रूफ स्मार्टवॉच, खूबियां इतनी कि गिनकर थक जाएंगे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 16, 2023, 03:37 PM IST

Boult Budget Smartwatch: बौल्ट ऑडियो के स्मार्टफोन में 1.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। एक बार चार्ज करके 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ पा सकते हैं। यदि आपका फोन मिल नहीं रहा हो तो आप फाइंड माय फोन फीचर्स से फोन खोज सकते हैं।

Image

Boult Budget Smartwatch: टैन, आइसी ब्लू, जेट ब्लैक, ब्लैक कॉफी, डेनिम ब्लू और स्नो लेदर रंग विकल्प में खरीद सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 100 से ज्यादा स्मार्ट मोड मिलेंगे
  • स्मार्टवॉच की कीमत 1,499 रुपये
  • इसमें मिनी गेम भी खेल पाएंगे

Boult Smartwatch: बौल्ट ऑडियो (Boult Audio) ने ड्रिफ्ट प्लस स्मार्टवॉच लॉन्च की है। नए पेशकश के साथ, घरेलू ब्रांड ने स्मार्टवॉच की अपनी सीरीज का विस्तार किया है। बौल्ट ऑडियो ड्रिफ्ट प्लस की कीमत किफायती है और यह बाजार में फायर-बोल्ट, नॉइज, बोट और अन्य ब्रांडों की स्मार्टवॉच को टक्कर दे सकती है। बौल्ट ऑडियो ड्रिफ्ट प्लस में जिंक अलॉय फ्रेम के साथ स्कॉयर डायल और राइट साइड पर एक फिजिकल बटन है। यह IP68 रेटेड वाटर रेसिस्टेंट है। यानी इसमें पानी भी पड़ जाए तब भी ये खराब नहीं होगी।

बिल्ट-इन माइक और स्पीकर मौजूद

स्मार्टवॉच में HD रिजॉल्यूशन और 500 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला 1.85 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। Boult Audio Drift Plus में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और मासिक धर्म चक्र मॉनिटर से लैस है। यह सेडेंटरी और हाइड्रेशन रिमाइंडर्स के साथ आता है। इस डिवाइस में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। Boult Audio Drift Plus में ब्लूटूथ से वॉयस कॉलिंग के लिए एक बिल्ट-इन माइक और स्पीकर है। वॉयस असिस्टेंट के लिए सपोर्ट है। इसे एक बार चार्ज करके 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ पा सकते हैं।

स्मार्टवॉच से खोज पाएंगे फोन

स्मार्टवॉच में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, वेदर अपडेट्स, नोटिफिकेशन्स, फाइंड माय फोन आदि जैसे फीचर्स से लैस है। यह बिल्ट-इन मिनी-गेम्स के साथ भी आती है। बौल्ट ऑडियो ड्रिफ्ट प्लस की कीमत 1,499 रुपये है। इसे टैन, आइसी ब्लू, जेट ब्लैक, ब्लैक कॉफी, डेनिम ब्लू और स्नो लेदर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच को ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article