टेक एंड गैजेट्स

20 हजार रुपये से कम में 9 बेस्ट स्मार्टफोन, बैटरी से लेकर कैमरा तक सब हैं दमदार

भारत में स्मार्टफोन का मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन बाजार में 5G स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मांग 20 हजार रुपये की रेंज में स्मार्टफोन की है। इस रेंज में लोग 5G, कैमरा, गेमिंग और बैटरी के हिसाब से बेस्ट मोबाइल की तलाश कर रहे हैं। आज की रिपोर्ट में हम आपको 20 हजार रुपये से कम में (जनवरी 2026) बेस्ट 5जी स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

Best smartphone under 20000 in India January 2026

Best smartphone under 20000 in India January 2026

Photo : Times Now Digital

अगर आपका स्मार्टफोन इस्तेमाल कॉलिंग, मैसेजिंग, इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और कभी-कभार फोटोग्राफी तक सीमित है, तो महंगा फोन खरीदने की जरूरत नहीं है। 20,000 रुपये (Best Smartphone Under 20000 In India January 2026) से कम कीमत में ऐसे कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो डेली यूज के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं। इस प्राइस रेंज में कुछ अच्छे गेमिंग फोन भी मिल जाते हैं, हालांकि कैमरा परफॉर्मेंस में थोड़ा समझौता करना पड़ता है। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले टॉप-9 स्मार्टफोन्स।

1. Samsung Galaxy A17

Samsung Galaxy A17

Samsung Galaxy A17

Samsung Galaxy A17 में 6.7-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर और Android 15 आधारित One UI 7 मिलता है। कंपनी इस फोन के लिए 6 बड़े OS अपडेट देने का वादा कर रही है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

कीमत: ₹19,499

Poco X7

Poco X7

2. Poco X7

Poco X7 में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है और इसमें 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5,500mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

कीमत: ₹18,490

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro

3. CMF Phone 2 Pro

Nothing की सब-ब्रांड CMF का Phone 2 Pro इस प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट और Android 15 आधारित Nothing OS 3 मिलता है। फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP टेलीफोटो कैमरा (2x ऑप्टिकल जूम) दिया गया है।

कीमत: ₹18,328

Moto G67 Power

Moto G67 Power

4. Moto G67 Power

Moto G67 Power में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और स्टॉक Android 15 मिलता है। फोन में 6.7-इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh की बड़ी बैटरी और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन है।

कीमत: ₹15,358

Nothing Phone (3a) Lite

Nothing Phone (3a) Lite

5. Nothing Phone (3a) Lite

Nothing Phone (3a) Lite कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है। इसमें Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर, AMOLED 120Hz डिस्प्ले और Android 15 आधारित Nothing OS 3 दिया गया है। फोन अपने डिजाइन और हैप्टिक फीडबैक के लिए जाना जाता है।

कीमत: ₹20,358

Tecno Pova Slim

Tecno Pova Slim

6. Tecno Pova Slim

Tecno Pova Slim खासतौर पर स्लिम डिजाइन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए है। इसमें Dimensity 6400 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 4,500 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

कीमत: ₹20,999

Infinix GT 30

Infinix GT 30

7. Infinix GT 30

गेमिंग के शौकीनों के लिए Infinix GT 30 एक अच्छा विकल्प है। इसमें Dimensity 7400 प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और गेमिंग के लिए शोल्डर ट्रिगर्स दिए गए हैं। फोन में 5,500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग मिलती है।

कीमत: ₹19,499

Realme P4

Realme P4

8. Realme P4

Realme P4 में Dimensity 7400 चिपसेट और Android 15 आधारित Realme UI 6 दिया गया है। इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, IP66 प्रोटेक्शन और 7,000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

कीमत: ₹18,499

Redmi Note 15

Redmi Note 15

9. Redmi Note 15

Redmi Note 15 थोड़ा ₹20,000 से ऊपर है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से यह प्रीमियम विकल्प माना जा सकता है। इसमें Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 108MP कैमरा, IP66 रेटिंग और 45W चार्जिंग दी गई है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article