ये कंपनी अपने दो प्रीपेड प्लान्स के साथ दे रही है 75GB तक फ्री डेटा, यहां जानें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 10:14 AM IST

Vi अपने दो प्लान्स पर ग्राहकों को 75GB तक डेटा फ्री में दे रहा है। ये प्लान्स कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से ही मौजूद हैं और रोज 1.5GB डेटा के साथ आते हैं।

ये कंपनी अपने दो प्रीपेड प्लान्स के साथ दे रही है 75GB तक फ्री डेटा, यहां जानें डिटेल

Vi (Vodafone Idea) अपने दो मौजूदा प्लान्स पर 75GB तक एडिशनल डेटा ऑफर कर रहा है। ये प्रीपेड प्लान्स 1,449 रुपये और 2,889 रुपये वाले हैं। एडिशनल डेटा बेनिफिट के अलावा बाकी के बेनिफिट्स पहले जैसे ही रहेंगे। इन प्लान्स में 1.5GB डेली डेटा, रोज 100SMS और अनलिमिटेड कॉल्स जैसे फायदे भी दिए जाते हैं। 

Vi का 1,449 रुपये का प्लान 

इस नए ऑफर के तहत Vi इस प्लान में 50GB तक एडिशनल डेटा दे रहा है। ये ऑफर केवल लिमिटेड पीरियड टाइम के लिए है। हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा। इस प्लान के बाकी बेनिफिट पहले जैसे ही रहेंगे। 

Vi के 1,449 रुपये वाले प्लान में 1.5GB डेली डेटा, रोज 100SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 180 दिन की वैलिडिटी के दौरान Vi Hero अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। साथ ही इसमें रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्री में इंटरनेट दिया जाता है। साथ ही इसमें Vi Movies & TV, 2GB फ्री बैक डेटा और वीकेंड डेटा रोलओवर जैसे बेनिफिट्स दिए जाते हैं। 

Vi का 2,889 रुपये वाला प्लान 

इस प्लान के तहत कंपनी ग्राहकों को 75GB तक फ्री डेटा दे रही है। बाकी बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और 1.5GB डेली डेटा दिया जाता है। इस तरह इसमें 365 दिन की वैलिडिटी के दौरान टोटल 547.5 GB डेटा दिया जाता है। 

इस प्लान में भी रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्री डेटा मिलता है। साथ ही इसमें वीकेंड डेटा रोलओवर, हर महीने 2GB बैकअप डेटा और Vi Movies & TV का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है। 

End of Article