OMG! 10 हजार रुपये से कम के फोन में मिल रहा है 11GB तक रैम, साथ में तगड़ी बैटरी भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 10:24 AM IST

Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें 11GB तक रैम और ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बिक्री अमेजन से जल्द ही की जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

OMG! 10 हजार रुपये से कम के फोन में मिल रहा है 11GB तक रैम, साथ में तगड़ी बैटरी भी

Tecno Spark 9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये एक बजट स्मार्टफोन है और इसमें 11GB तक रैम और ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी बिक्री अमेजन से जल्द ही की जाएगी। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। ये लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन पर चलता है। 

Tecno Spark 9 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 8,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 9,499 रुपये रखी गई है। भारत में इस फोन की बिक्री 23 जुलाई से अमेजन से की जाएगी। ये फोन अमेजन प्राइम डे सेल का हिस्सा होगा। इसे इनफिनिटी ब्लैक और स्काई मिरर वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Tecno Spark 9 के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्चफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 6GB तक फिजिकल रैम और 5GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में ग्राहकों को इस फोन में टोटल 11GB तक रैम मिलेगा। कंपनी ने पहले जारी टीजर पोस्टर में ये दावा किया था कि Tecno Spark 9 भारत का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 10 हजार रुपये से कम में 11GB तक रैम दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 128GB की है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही यहं रियर में एक LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर में दिया गया है। इस फोन में DTS पावर्ड स्पीकर सेटअप दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है। 

End of Article