सोने से कम नहीं और गुमे तो गम नहीं! पैसा वसूल फीचर्स वाले ये 3 हैं सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 08:07 PM IST

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट अगर 7 हजार से कम है। तो हम आपको यहां कुछ बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये स्मार्टफोन्स Xiaomi, Samsung और Nokia जैसी कंपनियों के हैं। इन फोन्स के जरिए बेसिक सर्फिंग और कॉलिंग जैसे आसानी से किए जा सकते हैं।

सोने से कम नहीं और गुमे तो गम नहीं! पैसा वसूल फीचर्स वाले ये 3 हैं सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट अगर 7 हजार से कम है। तो हम आपको यहां कुछ बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये स्मार्टफोन्स Xiaomi, Samsung और Nokia जैसी कंपनियों के हैं। इन फोन्स के जरिए बेसिक सर्फिंग और कॉलिंग जैसे आसानी से किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में: 

Samsung M01 core

इस स्मार्टफोन को 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। हालांकि, अभी इसका बेस आउट ऑफ स्टॉक नजर आ रहा है। ऐसे में 2GB रैम वेरिएंट को प्लेटफॉर्म से 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये फोन क्वॉड-कोर प्रोसेसर, 5.3-इंच फुल HD+ डिस्प्ले, 8MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा और 3000 mAh की बैटरी के साथ आता है। 

Nokia C01 Plus

इसे क्रोमा की ऑनलाइन वेबसाइट से फिलहाल 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये स्मार्टफोन 5.45-इंच HD+, 2B रैम, 16GB स्टोरेज, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3000mAh बैटरी और फेशियल अनलॉक जैसे फीचर्स के साथ आता है। 

Redmi 9A Sport

इस स्मार्टफोन को ग्राहक अमेजन इंडिया से 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर, 13MP रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा, 6.53-इंच डिस्प्ले, 5000 mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 

End of Article