OMG! Samsung के इस धांसू 5G फोन पर मिल रही है 9 हजार रुपये की छूट, ऑफर सीमित समय के लिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 02:56 PM IST

Samsung Galaxy M52 5G की कीमत लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 30 प्रतिशत तक कम हो गई है। इस सैमसंग फोन को पिछले साल 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ये स्मार्टफोन 120Hz सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।

OMG! Samsung के इस धांसू 5G फोन पर मिल रही है 9 हजार रुपये की छूट, ऑफर सीमित समय के लिए

Samsung Galaxy M52 5G की कीमत लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 30 प्रतिशत तक कम हो गई है। इस सैमसंग फोन को पिछले साल 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। ये स्मार्टफोन 120Hz सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर मिलता है। भारतीय बाजार में ये फोन iQoo Z5 और Realme GT Master Edition के साथ मुकाबला करता है। 

डिस्काउंट के तहत Samsung Galaxy M52 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी 29,999 रुपये वाली लॉन्च प्राइस की तुलना में यहां 9,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस लिमिटेड पीरियड ऑफर का फायदा ग्राहक रिलायंस डिजिटल के जरिए उठा सकते हैं। फिलहाल अभी ये साफ नहीं है कि ये डिस्काउंट कब तक मिलना जारी रहेगा। 

इतना ही नहीं अगर ग्राहक Samsung Galaxy M52 5G को सिटीबैंक कार्ड्स के जरिए रिलायंस डिजिटल से खरीदेंगे तो उन्हें 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, IndusInd Bank क्रेडिट और EMI ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहकों को 1,500 रुपये कैशबैक के तौर पर मिलेगा। 

साथ ही आपको ये भी बता दें कि डिस्काउंट केवल रिलायंस डिजिटल पर दिया जा रहा है। वहीं, अमेजन और सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर फोन की बिक्री 24,999 रुपये में की जा रही है। Samsung Galaxy M52 5G को पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। ये फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। 

Samsung Galaxy M52 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले, 8GB तक रैम के साथ Snapdragon 778G प्रोसेसर, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 32MP सेल्फी कैमरा, 128GB तक स्टोरेज, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। 

End of Article