सिर्फ नाम डालकर ऐसे मिलाएं अपनी गर्लफ्रेंड से खुदकी कुंडली, देखें शादी होगी या नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 06:57 PM IST

अगर आप उनमें से हैं जो एस्ट्रोलॉजी यानी ज्योतिष शास्त्र में भरोसा करते हैं और आप जल्द शादी करने की सोच रहे हैं। तो हम यहां ऑनलाइन कुंडली देखने का तरीका आपको बताने जा रहे हैं। शादी के लिए कुंडली देखने का ये बेहद ही आसान तरीका है।

सिर्फ नाम डालकर ऐसे मिलाएं अपनी गर्लफ्रेंड से खुदकी कुंडली, देखें शादी होगी या नहीं

अगर आप उनमें से हैं जो एस्ट्रोलॉजी यानी ज्योतिष शास्त्र में भरोसा करते हैं और आप जल्द शादी करने की सोच रहे हैं। तो हम यहां ऑनलाइन कुंडली देखने का तरीका आपको बताने जा रहे हैं। शादी के लिए कुंडली देखने का ये बेहद ही आसान तरीका है। यहां केवल आपको अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में थोड़ी जानकारी देनी होगी और बस एक क्लिक में रेडी हो जाएगी कुंडली। 

कुंडली मिलाने के लिए वैसे तो बाजार में काफी सारे ऐप्स हैं। हालांकि, हमने AstroSage Kundali नाम के एक ऐप का इस्तेमाल किया है। इसे आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

ऐसे मिलाएं जोड़ी: 

  • सबसे पहले आपको ऐप ओपन करना है और साइन-इन करना है।  
  • आप चाहें तो साइन-इन की प्रक्रिया को स्किप भी कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आपको ऐप के इंटरफेस में Matchmaking का ऑप्शन नजर आएगा। 
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको New Matching पर जाना होगा। 
  • फिर यहां आपको लड़के और लड़की दोनों ही डिटेल एंटर करनी होगी। 
  • यहां आपको दोनों के नाम, जन्म स्थान, तारीख और समय के बारे में जानकारी देनी होगी। 
  • इसके बाद बॉटम से Show Match करते ही आपको कुंडली नजर आए जाएगी। 
  • इसके PDF को आप शेयर भी कर सकते हैं। साथ ही बाद में देख भी सकते हैं। 

(डिस्क्लेमर: इसमें बनने वाली कुंडली कितनी सही है और आपके काम की है या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। साथ ही इस ऐप का इस्तेमाल केवल उदाहरण के लिए किया गया। आप किसी दूसरे प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।)

End of Article