Realme के फोन्स सस्ते में लेने का अच्छा मौका, इन हैंडसेट्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 07:42 PM IST

Flipkart पर बिग सेविंग डेज सेल जारी है। इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हुई है और ये 21 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस सेल में Realme ने भी हिस्सा लिया है और कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

Realme के फोन्स सस्ते में लेने का अच्छा मौका, इन हैंडसेट्स पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

Flipkart पर बिग सेविंग डेज सेल जारी है। इसकी शुरुआत 16 दिसंबर से हुई है और ये 21 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस सेल में Realme ने भी हिस्सा लिया है और कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए काफी अच्छा समय होगा। यहां ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट डील्स के बारे में। 

Realme GT Neo 2 

हाल ही में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स को ग्राहक क्रमश: 27,999 रुपये और 31,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यानी ग्राहकों को यहां 4,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को प्रीपेड ऑर्डर करना होगा। यानी इसमें कैश ऑन डिलीवर वाला ऑप्शन नहीं मिलेगा। ये फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ आता है। 

Realme Narzo 50A 

ग्राहक इस अफोर्डेबल गेमिंग फोन को फ्लिपकार्ट सेल के दौरान 1,000 रुपये के डिस्काउंटके बाद 11,499 रुपये की जगह 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं। लेकिन, ये डिस्काउंट भी प्रीपेड ऑर्डर पर ही मिलेगा। ये फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी के साथ आता है। 

Realme 8 5G 

इस फोन को इस साल 18,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अभी फ्लिपकार्ट सेल के दौरान इस पर 2,000 रुपये के डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। यानी अब इसे 16,499 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। ये फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है। 

Realme GT Master Edition 

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में इस स्मार्टफोन को 25,999 रुपये की जगह 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि, बाकी फोन्स की तरह यहां भी डिस्काउंट पाने के लिए ग्राहकों को प्रीपेड ऑर्डर ही करना होगा। ये फोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर और 64MP कैमरे के साथ आता है।  

End of Article