OnePlus की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन सेल शुरू, OnePlus 9, OnePlus 9 Pro जैसे फोन्स पर है भारी छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 03:05 PM IST

OnePlus ने अपनी 8वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के मौके पर आज यानी शुक्रवार 17 दिसंबर को वनप्लस कम्युनिटी सेल की शुरुआत की है। इस दौरान कंपनी OnePlus 9 सीरीज पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

OnePlus की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन सेल शुरू, OnePlus 9, OnePlus 9 Pro जैसे फोन्स पर है भारी छूट

OnePlus ने अपनी 8वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के मौके पर आज यानी शुक्रवार 17 दिसंबर को वनप्लस कम्युनिटी सेल की शुरुआत की है। इस दौरान कंपनी OnePlus 9 सीरीज पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro खरीदने पर कंपनी गेमिंग ट्रिगर्स और वनप्लस बैंड पर भी डिस्काउंट दे रही है। 

वहीं, मिड-रेंज OnePlus Nord सीरीज पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है। साथ ही कंपनी के स्मार्ट TV लाइनअप पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है। ये सेल 20 दिसंबर को खत्म होगी। 

OnePlus 9 series discounts

फ्लैगशिप OnePlus 9 Pro के बेस वेरिएंट को सेल के दौरान 64,999 रुपये की जगह 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ग्राहकों को 5,000 रुपये के इस डिस्काउंट का फायदा ICICI Bank या Kotak Mahindra Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स से शॉपिंग पर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, ग्राहकों को इस फोन 6,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। 

इसी तरह OnePlus 9 को 49,999 रुपये की जगह 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें भी सेम बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल होगा। कंपनी इनके साथ OnePlus Band फिटनेस ट्रैकर को 2,799 रुपये की जगह 999 रुपये में और वनप्लस गेमिंग ट्रिगर्स को 1,599 रुपये की जगह 499 रुपये में भी खरीद पाएंगे। 

वहीं, ग्राहक OnePlus 9R को ICICI Bank और Kotak Mahindra Bank कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे। ऐसे में ग्राहकों को ये फोन 39,999 रुपये की जगह 36,999 रुपये में खरीद सकेंगे। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को यहां 4,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इसी तरह ग्राहक OnePlus 8T, Nord Series और कंपनी के स्मार्ट TV मॉडल्स पर भी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इन ऑफर्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। 

End of Article