Realme के इस नए 5G स्मार्टफोन की आज है भारत में पहली सेल, ऐसे मिलेगा 2 हजार का डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 10:26 AM IST

Realme Narzo 50 Pro 5G को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया है। आज ये स्मार्टफोन भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। ये नया फोन Narzo लाइनअप का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Realme के इस नए 5G स्मार्टफोन की आज है भारत में पहली सेल, ऐसे मिलेगा 2 हजार का डिस्काउंट

Realme Narzo 50 Pro 5G को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया है। आज ये स्मार्टफोन भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। ये नया फोन Narzo लाइनअप का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही ये भारत में MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है। 

Narzo 50 Pro 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड्स के साथ फ्लैट 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसे हायपर ब्लू और हायपर ब्लैक वाले दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। ग्राहक इस नए फोन को अमेजन और रियलमी स्टोर से दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। 

Realme Narzo 50 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

ये फोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड Realme UI 3.0 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन रियर में 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। 

Realme Narzo 50 Pro 5G की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें Dolby Atmos के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। 

End of Article