Pan Card Fraud: फोन में मिले तीन मैसेज और बैंक अकाउंट हो गया साफ, हैरान कर देने वाला है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 07:41 PM IST

मुंबई से साइबर अपराध के हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां अपराधियों ने SMS के जरिए महिला से 1.24 रुपये लूट लिए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Pan Card Fraud: फोन में मिले तीन मैसेज और बैंक अकाउंट हो गया साफ, हैरान कर देने वाला है मामला

Pan Card Fraud: आजकल साइबर अपराधी फ्रॉड करने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। अबकी बार एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। केवल तीन मैसेज से महिला के अकाउंट 1 लाख से ज्यादा रुपये साफ हो गए। दरअसल, ये घटना मुंबई की है। उन्हें पैन कार्ड अपडेट को लेकर कुछ मैसेज मिले और इन्हीं मैसेज के चलते उन्हें नुकसान हुआ। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल ये घटना मुंबई के अंधेरी में रहने वाली उर्वशी फेटिया नाम की एक महिला के साथ हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को पैन कार्ड अपडेट के नाम से उनके मोबाइल में लगातार 3 OTPs मिले। इन SMS में उनके बैंक खाते का लिंक भी था। 

अंधेरी पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जैसे ही महिला ने उस लिंक को ओपन किया उन्हें उनके मोबाइल फोन में एक OTP मिला। इसके बाद उन्होंने SMS में मिले इंस्ट्रक्शन के हिसाब से उस OTP को एंटर कर दिया। 

फिर जैसे ही महिला ने पहला OTP एंटर किया उन्हें और 3 OTP मिले। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जैसे ही महिला ने बाकी के 3 OTP एंटर किए उनके बैंक अकाउंट से 1.24 लाख रुपये निकल गए। ये पैसे 3 ट्रांजैक्शन्स के जरिए 5 मिनट में ही निकल गए। इसके बाद बैंक से महिला को फोन आया कि क्या ये पैसे उन्होंने निकले हैं? इसके बाद ट्यूशन पढ़ाने वाले महिला को ये पता चला कि उनके साथ ठगी की घटना हुई है। 

इसके बाद महिला ने तुरंत इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि हम उस नंबर को ट्रैक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे महिला को SMS और लिंक मिला था। अधिकारी ने ये भी बताया कि जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक ठगों को महिला के फोन का पूरा एक्सेस मिल गया। एक्सेस उन्हें कुछ मिररिंग ऐप्स के जरिए मिला। इसके बाद उन्होंने ठगी को अंजाम दिया। 

End of Article