Oppo F21 Pro और Oppo F21 Pro 5G को भारत में आज यानी 12 अप्रैल को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही फोन्स में 8GB तक रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनके बैक में ऑर्बिट लाइट भी दिया गया है जो नोटिफिकेशन इंडिकेटर का काम भी करता है। आज के इवेंट में कंपनी ने Oppo Enco Air 2 Pro TWS ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है।
Oppo F21 Pro की कीमत 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये रखी गई है। इसे कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, Oppo F21 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये तय की गई है। इस फोन को कॉस्मिक ब्लैक और रेनबो स्पेक्ट्रम कलर ऑप्शन में उतारा गया है। Oppo F21 Pro की बिक्री 15 अप्रैल को और Oppo F21 Pro 5G की बिक्री 21 अप्रैल को होगी।
Oppo F21 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 12 बेस्ड ColorOS 12.1, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले, 8GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 32MP सेल्फी कैमरा, 128GB स्टोरेज, 4,500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Oppo F21 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में ColorOS 12, 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर, 64MP प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप, 16MP सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4,500mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
