ये कंपनी लेकर आ रही है OnePlus 10 Pro को टक्कर देने वाला हाई टेक फोन, कीमत पर टिकी सबकी नजरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 06:33 PM IST

Xiaomi 12 Pro 5G को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। कंपनी के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के साथ लॉन्च किया गया था।

ये कंपनी लेकर आ रही है OnePlus 10 Pro को टक्कर देने वाला हाई टेक फोन, कीमत पर टिकी सबकी नजरें

Xiaomi 12 Pro 5G को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है। कंपनी के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, कुछ ग्लोबल मार्केट में इसे मार्च में पेश किया गया था। Xiaomi 12 Pro 5G में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इसका मुकाबला OnePlus 10 Pro 5G से रहेगा। 

Xiaomi ने एक प्रेस रिलीज भेजकर ये जानकारी दी है कि Xiaomi 12 Pro 5G को भारत में 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी ने ट्वीट कर भी दी है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि Xiaomi 12 Pro 5G के लिए कंपनी वर्चुअल इवेंट ऑर्गेनाइज करेगी या इसे फिजिकल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। 

Xiaomi 12 Pro 5G की कीमत को लेकर ऐसी चर्चा है कि भारत में इसे 65,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। चीन में इसे CNY 4,699 (लगभग 56,200 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। 

Xiaomi 12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

इस फोन के इंडियन वेरिएंट के लिए स्पेसिफिकेशन्स फोन के ग्लोबल वेरिएंट जैसे हो सकते हैं। ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इस फोन में MIUI 13 और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.73-इंच WQHD+ (1,440x3,200 pixels) सैमसंग E5 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पोर्ट्रेट कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है। इसकी बैटरी 4,600mAh की है और यहां 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article