ये है भारत में OnePlus का 20 हजार रुपये से कम का पहला स्मार्टफोन, इस दिन होगी सेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 09:08 PM IST

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस का ये नया स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 का लाइट वर्जन है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 19,999 रुपये रखी गई है।

ये है भारत में OnePlus का 20 हजार रुपये से कम का पहला स्मार्टफोन, इस दिन होगी सेल

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस का ये नया स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 का लाइट वर्जन है। इसकी शुरुआती कीमत भारत में 19,999 रुपये रखी गई है। इस तरह ये भारत में कंपनी का पहला स्मार्टफोन बन गया है, जिसकी कीमत 20 हजार के अंदर रखी गई है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भारत में 19,999 रुपये और 8GB + 1286GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे ब्लैक डस्क और ब्लू टाइड वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसकी बिक्री Amazon इंडिया और OnePlus इंडिया वेबसाइट के जरिए 30 अप्रैल दोपहर 12 बजे से होगी। 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये OnePlus Nord CE 2 Lite 5G एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.59-इंच फुल-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8GB तक  LPDDR4X रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है। साथ ही इसमें 2MP के दौ और कैमरे भी दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की बैटरी 5,000mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, 3.5mm ऑडियो जैक, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए Nord CE 2 Lite 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

End of Article