Flipkart Big Saving Days sale: iPhone 12, Moto G60 जैसे फोन्स पर मिल रही है बंपर छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2021, 12:19 PM IST

Flipkart Big Saving Days sale सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। ये सेल आज यानी 16 दिसंबर को शुरू हुई है और 21 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, ईयरबड्स और होम अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

Flipkart Big Saving Days sale: iPhone 12, Moto G60 जैसे फोन्स पर मिल रही है बंपर छूट

Flipkart Big Saving Days sale सभी यूजर्स के लिए लाइव हो गई है। ये सेल आज यानी 16 दिसंबर को शुरू हुई है और 21 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, ईयरबड्स और होम अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट्स ऑफर किए जा रहे हैं। बिग सेविंग डेज सेल के दौरान कंपनी सभी प्रोडक्ट्स पर फ्री डिलीवरी ऑफर भी कर रही है। 

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल के दौरान ग्राहकों को SBI क्रेडिट और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी मिलेगा। फिलहाल हम यहां कुछ स्मार्टफोन्स डील्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

iPhone 12

इस फोन के 64GB वेरिएंट को 54,199 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसकी वास्तविक कीमत 69,999 रुपये है। आपको बता दें SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहक 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी पा सकेंगे। साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज कर ग्राहक 15,450 रुपये की अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। iPhone 12 A14 Bionic प्रोसेसर,  6.1-inch Super Retina XDR डिस्प्ले और 12MP फ्रंट कैमरे के साथ आता है। 

Moto G60

इस स्मार्टफोन को भारत में 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन 15,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन पर भी SBI कार्डहोल्डर्स 10 प्रतिशत इंस्टैट डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। ये फोन 6.80-इंच मैक्स विजन FHD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर और 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। 

Infinix Hot 11S 

इस स्मार्टफोन को भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर इसकी बिक्री 10,499 रुपये में की जा रही है। SBI कार्डहोल्डर्स इस फोन पर भी छूट का फायदा उठा सकेंगे। कंपनी का ये स्मार्टफोन  6.78-इंत फुल-HD+ (1,080x2,480 पिक्सल) LTPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। 

End of Article