Flipkart पर बिंग सेविंग डेज सेल जारी है। इस सेल की शुरुआत 16 दिसंबर को हुई है और ये सेल 21 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्ट TV और हेडफोन्स जैसी ढेरों कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसी दौरान एक अच्छी डील Thomson के 55-इंच स्मार्ट TV मॉडल पर भी दी जा रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
Thomson OATHPRO Series 139 cm (55 inch) Ultra HD (4K) LED Smart Android TV को 34,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि, बाकी दिनों पर इसकी बिक्री 38,999 रुपये में की जाती है। यानी यहां ग्राहकों को सीधे तौर पर 4 हजार रुपये की काफी बड़ी छूट दी जा रही है।
लेकिन, ये ऑफर केवल आज यानी 16 दिसंबर तक ही लागू होगा। इसके बाद सेल के बाकी दिनों में इसकी कीमत बढ़कर 36,999 रुपये हो जाएगी। डिस्काउंट ऑफर के साथ ही ग्राहक SBI Credit Card के जरिए 1500 रुपये तक 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी पा सकेंगे।
Thomson 55 OATHPRO Android TV के स्पेसिफिकेशन्स
Thomson Oath Pro सीरीज का ये 55-इंच स्मार्ट TV Android TV 10 पर चलता है और इसमें 3840 x 2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के सथ अल्ट्रा-HD 4K डिस्प्ले दिया गया है। यूजर्स को इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा।
इस स्मार्टटीवी में Netflix, Prime Video, Disney+ Hotstar और Youtube जैसे ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। इसका साउंड आउटपुट 30W का है।
