OnePlus का ये धाकड़ फोन आज पहली बार होगा सेल में, 19 मिनट में होता है फुल चार्ज, ऐसे मिलेगा 5 हजार का डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2022, 10:33 AM IST

OnePlus 10T 5G को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। अब पहली बार ये सेल में उपलब्ध होने जा रहा है। इसके साथ ग्राहकों को काफी ऑफर्स भी मिलेंगे।

OnePlus का ये धाकड़ फोन आज पहली बार होगा सेल में, 19 मिनट में होता है फुल चार्ज, ऐसे मिलेगा 5 हजार का डिस्काउंट

OnePlus का लेटेस्ट स्मार्टफोन यानी OnePlus 10T 5G भारत में आज से सेल पर जा रहा है। इसे इसी हफ्ते भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में पावरफुल Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। इतना ही नहीं, इसमें 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है। इससे फोन 19 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा मौजूद है। 

कीमत 

OnePlus 10T के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। फिलहाल 8GB और 12GB वेरिएंट की बिक्री की जाएगी। ग्राहक आज यानी 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से इसे OnePlus.in, OnePlus स्टोर ऐप, Amazon, OnePlus एक्सक्लूसिव स्टोर्स और पार्टनर आउटलेट्स से खरीद पाएंगे। फोन को ब्लैक और ग्रीन वाले दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

ऑफर्स

ग्राहकों को सभी प्लेटफॉर्म्स पर ICICI बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Amazon पर SBI बैंक कार्ड्स के साथ ग्राहकों को 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहकों को 3,000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहकों को चुनिंदा जियो प्लान्स के साथ 1,199 रुपये के बेनिफिट्स भी मिलेंगे। 

OnePlus 10T 5G के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये नया फोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। OnePlus के इस फोन में 16GB तक LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मौजूद है। इसमें 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 10T 5G के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।  

OnePlus 10T की बैटरी 4,800mAh की है और यहां 150W SuperVOOC Endurance Edition वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इससे महज 19 मिनट में ही फोन को फुल चार्ज किया जा सकेगा। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मौजूद हैं। 
 

End of Article