7 दिन की बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ Noise की नई वॉच हुई लॉन्च, कीमत 4,499 रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2021, 10:47 AM IST

Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे देश में Noise ColorFit Ultra के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। इस स्मार्टवॉच की खास बात ये है कि ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर के साथ 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

7 दिन की बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ Noise की नई वॉच हुई लॉन्च, कीमत 4,499 रुपये

Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे देश में Noise ColorFit Ultra के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। इस स्मार्टवॉच की खास बात ये है कि ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर के साथ 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही ये डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है। फिटनेस लवर्स के लिए इसमें Noise Health Suite भी दिया गया है। 

ColorFit Ultra 2 की इंट्रोडक्टरी कीमत 4,499 रुपये रखी गई है। इसे Amazon और Noise की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा भी जा सकता है। इसे जेट ब्लैक, नेवी गोल्ड, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Noise ColorFit Ultra 2 स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में 368x448 पिक्सल रेजोल्यूशन और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर के साथ 1.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में स्टेनलेस स्टील बॉडी दी गई है और दावे के मुताबिक ये कंपनी की सबसे बड़ी स्मार्टवॉच है। NoiseFit ऐप के जरिए अपने हेल्थ का ट्रैकर रखने के लिए यूजर्स को इसमें Noise Health Suite भी मिलेगा। 

Noise ColorFit Ultra 2 ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस और स्लीप साइकल्स को ट्रैक भी कर सकता है। साथ ही इसमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटर और 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। साथ ही यहां मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर भी दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चलाया जा सकता है। 

यूजर्स इस वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। ColorFit Ultra 2 के दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें वेदर फोरकास्ट, रिमाइंडर्स, calls & SMS क्विक रिप्लाइज, वर्ल्ड क्लॉक, म्यूजिक, स्टॉक्स, फ्लैशलाइट, स्मार्ट DND और कैलकुलेटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये वॉच डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड है। 

End of Article