boAt ने भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच boAt Iris को लॉन्च कर दिया है। एक ये अफोर्डेबल स्मार्टवॉच है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए SpO2 सेंसर भी मौजूद है। ग्राहक इसे तीन कलर ऑप्शन में खरीद भी पाएंगे।
boAt Iris की कीमत भारत में 4,499 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे आज यानी 23 दिसंबर से ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद पाएंगे। साथ ही इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से भी होगी। ग्राहकों को इस वॉच के लिए एक्टिव ब्लैक, फ्लैमिंग रेड और नेवी-बलू कलर वाला ऑप्शन दिया गया है।
boAt Iris के स्पेसिफिकेशन्स एंड फीचर्स
इस वॉच राउंड शेप वाला डायल दिया गया है। इसमें 1.39-इंच 462ppi HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस वियरेबल में यूजर्स को क्लाउड बेस्ड कई वॉच फेस भी देखने को मिलेंगे। इन वॉच फेस को यूजर्स boAt Hub ऐप के जरिए कस्टमाइज़ कर पाएंगे।
साथ ही इस वॉच में यूजर्स को कॉल, टेक्स्ट, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन्स, सिडेंट्री अलर्ट्स और अलार्म भी मिलेगा। इसके साथ ही 24×7 हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड-ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए SpO2 सेंसर भी मिलेगा।
Boat Iris में कई स्पोर्ट्स मोड्स और डेली एक्टिविटी ट्रैकर दिए गए हैं। इससे आप चेक कर पाएंगे कि आपने कितनी कैलोरी बर्न की है और कितना स्टेप्स आप चल चुके हैं। इसमें 8 बिल्ट-इन एक्टिव स्पोर्ट्स मोड्स भी यूजर्स को मिलेंगे। ये वॉच IP68 रेटेड है। साथ ही कंपनी के दावे के मुताबिक ये वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन तक चल भी पाएगी।
