Motorola के सबसे पतले 5G फोन की भारत में आज पहली सेल, ऐसे मिलेगा 2 हजार का डिस्काउंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2022, 10:28 AM IST

Motorola Edge 30 आज पहली बार भारतीय बाजार में सेल में उपलब्ध होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को देश में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। ये सबसे हल्का और पतला 5G फोन है।

Motorola के सबसे पतले 5G फोन की भारत में आज पहली सेल, ऐसे मिलेगा 2 हजार का डिस्काउंट

Motorola Edge 30 आज पहली बार भारतीय बाजार में सेल में उपलब्ध होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को देश में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। ये सबसे हल्का और पतला 5G फोन है। साथ ही ये भारतीय बाजार का पहला स्मार्टफोन भी है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया गया है। 

Moto Edge 30 की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो HDFC क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन्स पर ग्राहकों को 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक दोपहर 12 बजे से इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे 

Motorola Edge 30 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 बेस्ड MyUX पर चलता है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ कंटेंट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले दिया गया है। Motorola Edge 30 में 8GB तक LPDDR5 रैम के साथ ऑक्टा-कोर Snapdragon 778G+ प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए ये फोन  IP52 रेटेड है। 

Motorola Edge 30 की बैटरी 4,020mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की इंटरनल मेमोरी 128GB की है।  

End of Article